जवाहर नवोदय विद्यालय चुरू , सरदारशहर में दिनांक 06 से 08 सितम्बर 2022 तक चलने वाले संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 06 सितम्बर 2022 को प्रातः 09 बजे भव्य उद्घाटन श्री अनिल शर्मा -अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री -राजस्थान आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड राजस्थान सरकार के द्वारा किया गया | उद्घाटन समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे | सम्मानित अतिथियों में श्री अनिल शर्मा -अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री -राजस्थान आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड राजस्थान सरकार , श्री राजकरन चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका सरदारशहर ,श्री हंसराज सिद्ध , पार्षद , श्री जगदीश सिद्ध ,श्री संजय सैनी आदि का स्वागत तिलक लगाकर एवं साफा एवम पुष्प-गुच्छ के साथ किया गया | स्वागत गीत के पश्चात ध्वजारोहण,परेड ,मार्च पास्ट व तीन विभिन्न संकुल ,जयपुर उदयपुर व करनाल संकुल से आये हुए विभिन्न। विद्यालयों के 127 प्रतिभागियों द्वारा शपथ ली गयी |मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य श्री हरीश कुमार मीणा द्वारा खिलाडियों का उत्साहवर्धन अपने संबोधन में किया गया | मुख्य अतिथि श्री अनिल शर्मा द्वारा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे छात्रों को आगे आ कर खेलो को कैरियर के रूप में अपनाना चाहिए। मंच संचालन श्री योगेन्द्र शर्मा एवं श्री भंवर सिंह चारण द्वारा किया गया | इस अवसर पर विद्यालय के राजपाल मांडिया, चंद्रप्रकाश,अभय सिंह यादव, जसवंत पूनिया, राधाराकेश, हंसराज मीणा, माहेश्वरी देवी , राजेश कुमारी एवम एकता सहित समस्त स्टाफ एवम छात्र मौजूद थे।