27 स्वर्ण पदक जीत कर करनाल क्लस्टर बना चैंपियन

नवोदय विद्यालय सरदार शहर के प्रतिभागियों ने जीते 16 पदक ।

जवाहर नवोदय विद्यालय चूरू, सरदारशहर में दिनांक 06 से 08 सितम्बर 2022 तक चलने वाली नवोदय विद्यालय समिति की संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आज 8 सितम्बर को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि 2 राज बटालियन एनसीसी चूरू के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कुमार थे।
प्राचार्य श्री हरीश कुमार मीणा ने मुख्य अतिथि का साफा पहना कर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य ने खेलो में आगे बढ़ने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समस्त प्रतिभागियों , मार्गरक्षियो , कोच एवम निर्णायक मंडल का आभार प्रकट किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और नवोदय विद्यालय सिलवासा गुजरात से प्रवास पर आई छात्राओं ने मोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।
3 दिन तक चली इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाण और राजस्थान प्रदेश के तीन संकुल करनाल ,जयपुर और उदयपुर भाग ले रहे थे। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और वजन वर्ग की प्रतिस्पर्धाओं में कुल 48 स्वर्ण पदक दांव पर थे , जिनमे से 27 स्वर्ण पदक प्राप्त कर करनाल क्लस्टर ने चैंपियनशिप अपने नाम पर की तथा उदयपुर क्लस्टर 17 स्वर्ण पदक जीत कर दूसरे स्थान पर रहा। गौर तलब है करनाल क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले स्थानीय मेजबान सरदार शहर नवोदय विद्यालय ने 16 पदक जीत कर रिकॉर्ड कायम किया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेजबान विद्यालय के ही छात्र अखिल और छात्रा पूनम रहे।
इस 3 दिवसीय प्रतियोगिता की रिपोर्ट को विद्यालय की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी नूतन चौधरी ने मंच से सभी को साझा किया । मंच संचालन योगेंद्र शर्मा ने किया।
समापन समारोह के दौरान पदक एवं ट्रॉफी वितरण करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कुमार ने छात्रों को कभी हार ना मानने का संदेश दिया साथ ही भविष्य में उच्चाधिकारी के रूप में सेना में भर्ती होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि ने 2 राज बटालियन की तरफ से विद्यालय के प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया। ततपश्चात समापन की घोषणा करते हुए जयपुर सम्भाग का ध्वज उतार कर विद्यालय प्रशासन को हस्तांतरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के एनसीसी अफसर राधाराकेश, चंद्र प्रकाश भारद्वाज, राजेश कुमारी , शीतल सैनी, प्रह्लाद राय , राजेश कुमार शर्मा, आदित्य कुमार त्यागी सहित निर्णायक रामकुमार, दीपेंद्र, महेश , नेहा और द्रौपदी का अमूल्य योगदान रहा। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ और छात्र छात्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

error: Content is protected !!