सुरक्षा सखी व जैन समाज ने पुलिस थाने में मनाया क्षमावाणी पर्व

जयपुर । जैन समाज प्रताप नगर सेक्टर 8 ने पुलिस की सुरक्षा सखी रीमा गोधा के नेतृत्व में प्रताप नगर पुलिस थाना में पुलिस थाना इंचार्ज व पुलिसकर्मियो के साथ क्षमावाणी पर्व मनाया। समाज श्रेष्ठी राजेश जैन, चेतन जैन, रीमा गोधा, कौशल जैन ने प्रताप नगर पुलिस थाना इंचार्ज भजनलाल को माला पहनाकर व फूलो का गुलदस्ता देकर क्षमा याचना की। साथ ही सुरक्षा सखी रीमा गोधा ने पुलिस थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियो को गुलाब का फूल देकर उत्तम क्षमा का पर्व मनाया । इसके अलावा जैन समाज के लोगो ने पुलिस थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियो को मिठाई खिलाकर क्षमायाचना कर क्षमावाणी पर्व मनाया।

error: Content is protected !!