राष्ट्रीय समसामयिक लघु चित्रण ऑनलाइन कार्यशाला का तृतीय संस्करण 2 नवम्बर से

जयपुर, 21 अक्तूबर। ‘कलावृत‘ एवं राजस्थान ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय समसामयिक लघु चित्रण ऑनलाइन कार्यशाला का तृतीय संस्करण कलावृत्त संस्था के संस्थापक व प्रसिद्ध कलाकार डॉ. सुमहेन्द्र की 50 वर्षो की कला-यात्रा को समर्पित किया गया है।
संस्था के अध्यक्ष संदीप सुमहेन्द्र ने बताया कि राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों की बहुत-सी पारंपरिक कला शैलियां विलुप्त होंने के कगार पर हैं। जबकि कुछेक शैलियां तो लगभग समाप्त ही हो चलीं हैं। परम्परागत लघु चित्रण के प्राचीन घरानों की मौजूदा पीढ़ियां ही निजी स्तर पर इसे किसी तरह बचाए हुए हैं। कलावृत्त का उद्देश्य परंपरागत शैलियों एवं युवा पीढ़ी को इनकी ओर पुनः आकर्षित कर, उन्हें वर्तमान परिवेश में, उन शैलियों को विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। ताकि अगली पीढ़ी को भी पारंपरिक कलाओं की तकनीक एवं इनमें उपयोग होंने वाले प्राकृतिक रंगों आदि की पूर्ण जानकारी मिल सके।
संस्था के संस्थापक एवं मेरे कला-गुरु डॉ. महेन्द्र कुमार शर्मा ‘सुमहेन्द्र‘, जो स्वयं भी लघु चित्र शैलियों के पारंगत कलाकार थे, की यही सोच और अभिलाषा थी। इसी कारण वे गुरु-शिष्य परंपरा के पोषक भी रहे।
इस कार्यशाला में प्रतिभागी चित्रकार अपने स्टूडियो में 2 से 12 नवंबर (10 दिन) तक पारंपरिक शैली की तकनीक में अपने-अपने सृजन को गति देंगे। जिनमें वे समकालीन (वर्तमान समय की) परिस्थितियोंध्घटनाओं का चित्रण करेंगे।
संदीप ने आगे बताया कि कार्यशाला का तीसरा संस्करण कलावृत्त के संस्थापक सुमहेन्द्र जी की 50वर्षीय कला-यात्रा को समर्पित है, फलतः इसे निःशुल्क रखा गया है। तीन वरिष्ठ चित्रकारों की चयन समिति द्वारा सृजन की श्रेष्ठता, तकनीक और चित्रित विषय की प्रधानता के आधार पर श्रेष्ठ पांच चित्रकारों का इसमें चयन किया जाएगा।
संस्था के सचिव देवेन्द्र सिंह बैस के अनुसार कार्यशाला में निर्मित पांच सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन करके उन्हें राजस्थान के वरिष्ठ एवं विख्यात कलागुरूओं क्रमशः पद्मश्री राम गोपाल विजयवर्गीय, पद्मश्री कृपाल सिंह शेखावत, कला-रत्न पी.एन.चोयल, प्रो. देवकी नंदन शर्मा एवं कलागुरू वेदपाल शर्मा ‘‘बन्नुजी‘‘ सम्मान एवं स्मृति चिन्ह तथा शेष प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। वहीं संस्था के वर्ष 2023 के एक टेबल कैलेंडर में सम्मानित चित्रों के साथ, शेष चित्रों में से 24 श्रेष्ठ चित्रों का चयन कर उन्हें, चित्रकारों के चित्र सहित प्रकाशित भी किया जाएगा।

कार्यशाला से संबंधित अन्य जानकारियों हेतु
संदीप सुमहेन्द्र
अध्यक्ष व कार्यशाला-संयोजक
से 9829437374 पर संपर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!