सिन्धी अकादमी द्वारा मासिक अदबी गोष्ठी आयोजित

जयपुर, 28 अक्टूबर (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज झालाना संस्थानिक क्षेत्र, जयपुर स्थित अकादमी संकुल में पं.जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर मासिक अदबी गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता अजमेर की वरिष्ठ साहित्यकार डा0कमला गोकलानी ने की। गोष्ठी में जयपुर की साहित्यकार डा.रूपा मंगलानी ने ’जवाहर लाल नेहरूअ जो पारिवारिक परिवेश, तहलीम ऐं नयी शुरूआत’ विषयक आलेख, अजमेर के जयकिशन गुरबानी ने बालदिवस के उपलक्ष्य में काव्यपाठ ’अचो त बाल दिवस मल्हायू, नेहरूअ जे ख्वाबनि खे अगिते वधायूं’, माया वसंदानी ने ’जवाहर लाल नेहरूअ जी धर्म निरपेक्ष राजनीति’ विषयक आलेख, पार्वती भागवानी ने ’बारनि जो चाचा नेहरू ऐं बाल डिहाड़ो’ विषयक आलेख’, प्रिया ज्ञानानी ने काव्यपाठ ’नये भारत जो सुपनो साकार कराए नालो खूब कमायूं’, डा.कमला गोकलानी ने ’जवाहर लाल नेहरूअ जी भारत जी आजादीअ में भागीदारी’ विषयक आलेख प्रस्तुत किये।
गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार डा0खेमचंद गोकलानी, लक्ष्मण पुरसवानी, रमेश रंगानी, पूजा चांदवानी, नन्दिनी पंजवानी, डा.माला कैलाश, डा.हरि जे.मंगलानी, डी.डी.ईसराणी, रोमा चांदवानी, डा.पूनम केसवानी, हेमनदास, महेश किशनानी, हर्षा पंजाबी, कविता सचदेव, जानकी मूरजानी, मनोज आडवानी आदि ने भाग लिया। गोष्ठी में सिन्धी भाषी साहित्यकार, पत्रकार, अकादमी के पूर्व सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी एवं साहित्यकार रमेष रंगानी ने किया।
सचिव

error: Content is protected !!