प्रताप नगर की सुरक्षा सखियो ने एडिशनल डीसीपी को सम्मानित कर मनाया जन्मदिन

जयपुर । पुलिसकर्मी अपने फ़र्ज के लिये सदैव सेवारत रहते है। विशेष ड्यूटी के चलते उन्हे त्यौहार या जन्मदिन मनाने के लिये समय नहीं मिलता है। क्योंकि वो त्यौहार व जन्मदिन पर भी आमजन की सुरक्षा के लिये तैनात रहते है। ऐसे में प्रताप नगर पुलिस थाने की सुरक्षा सखी पत्रकार रीमा गोधा व सुरक्षा सखी अंशु चतुर्वेदी ने पुलिस कमिशनरेट की निर्भया स्क्वाड की नोडल अधिकारी एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना को फूलो का गुलदस्ता के साथ केसरिया दुप्पटा ओढाकर जन्मदिन मनाया। साथ ही ईष्टदेव राधाकृष्ण जी की तस्वीर देकर उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाए दी और ईश्वर से उनकी लंबी उम्र, ऊर्जावान व कर्तव्यनिष्ठ बने रहने व असमाजिक तत्वो से महिलाओ की सुरक्षा करने की प्रार्थना भी की। वहीं एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना ने दोनो सुरक्षा सखियो का प्यार व अपनेपन के साथ आभार व्यक्त करते हुए महिलाओ को निर्भय रहने का सन्देश दिया। उन्होने कहा कि जब भी महिलाए असमाजिक तत्वो से असुरक्षा महसूस करे तो पुलिस की हैल्पलाइन नम्बर 112 व 1090 डायल कर पुलिस की मदद जरूर ले। वही थाने की पुलिस सुरक्षा सखी रीमा गोधा व अंशु चतुर्वेदी ने कहा कि जब भी महिलाए घरेलू हिंसा के षडयंत्र मे फंस जाये तो पुलिस हेल्पलाइन 1090 के साथ साथ पुलिस थाने की निर्भया स्क्वाड महिला पुलिस व सुरक्षा सखियो से भी मदद ले सकते है।

error: Content is protected !!