70 दिनों का समर कार्निवल (सीजन 2) का शुभारंभ
समर कार्निवाल में खान-पान (एफएंडबी), खुदरा और सेवाओं के तहत 29 ब्रांड भाग ले रहे हैं
कार्निवाल में थीम आधारित साज-सज्जा, एक्टिविटी जोन, पैसेंजर एंगेजमेंट गतिविधियां और भरी डिस्कौट ऑफर्स आकर्षण का मुख्या केंद्र होंगे।
जयपुर: गर्मियां अपने चरम पर हैं और पारा भी चढ़ रहा है और एसे में, जयपुर एयरपोर्ट मौज-मस्ती और बिजनेस ट्रैवल में भी जोरदार वापसी देखी जा रही है। जयपुर के गेटवे टु गुडनेस से यात्रियों की बढ़ती संख्या भी समग्र उत्साह की पुष्टि करती है। ऐसे में एक अविस्मरणीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से, जयपुर एयरपोर्ट ने ‘समर कार्निवल 2023’ (सीजन 2) की शरुवात की ।
70 दिवसीय समर कार्निवल थीम “बीट द हीट” पर आधारित है। समर कार्निवाल में 29 प्रमुख ब्रांड यात्रियों के लिए अनोखे डिस्काउंट ऑफर्स तथा प्रमोशनल ऑफर्स के साथ भाग ले रहे हैं। इनमें से 18 खुदरा स्टोर हैं और 11 प्रमुख एफएंडबी ब्रांड हैं, जो हवाई अड्डे पर 42 काउंटरों के माध्यम से संचालित होंगे।
जयपुर हवाईअड्डे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए एक नई पहल के स्वरुप में अलग-अलग जगहों पर समर कार्निवाल का विशेष क्यूआर कोड लगाए हैं । इस क्यूआर कोड को स्कैन करके यात्री एयरपोर्ट पर समर कार्निवाल के दौरान होने वाले रोमांचक ऑफर्स और गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते है। GenZ और मिलेनियल यात्रियों को आकर्षित करने के लिए हवाईअड्डे पर समर कार्निवल सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किए गए हैं।
समर कार्निवाल की घोषणा करते हुए एयरपोर्ट अधिकारीयों ने कहा, “समर कार्निवाल 2022 के पहले संस्करण को यात्रियों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसलिए, हमने समर कार्निवाल 2023 को अधिक ब्रांड और अधिक ऑफ़र के साथ और भी बड़ा और बेहतर बनाने का निर्णय लिया है। कार्निवाल में 18 खुदरा, 11 खान-पान और अन्य सर्विसीस ब्रांड भाग ले रहे हैं। इनमें से प्रत्येक रिटेल और एफएंडबी आउटलेट कार्निवल के हिस्से के रूप में यात्रियों के लिए कॉम्बो और प्रमोशनल ऑफर पेश कर रहे हैं जहां उपयोगकर्ता रिटेल आउटलेट्स पर अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
यहां तककि खुदरा दुकानों पर भी एक निश्चित मूल्य से अधिक की खरीदारी से यात्रियों को अतिरिक्त छूट मिलनी सुनिश्चित होगी। भाग लेने वाले ब्रांड कैशबैक से लेकर चांदी के सिक्के और हीरे के स्टड तक मुफ्त ऑफर दे रहे हैं। कर्मचारियों और पेशेवर कलाकारों को शामिल करते हुए यात्री के लिए मनोरंजक गतिविधियों और गेमिंग गतिविधियों की भी योजना बनाई गई है। 2nd July को कार्निवल की समाप्ति होगी