जयपुर, (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा वार्षिक पत्रिका ’रिहाण 2023-24’ एवं अखिल भारतीय/राज्य स्तरीय कहाणी एवं एकांकी आलेख प्रतियोगिता हेतु देशभर के सिन्धी रचनाकारों/साहित्यकारों से तथा पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना में राजस्थान के सिन्धी रचनाकारों/साहित्यकारों से प्रविष्टियां 31 जुलाई, 2023 तक आमंत्रित की गई थी।
अकादमी सचिव योगेन्द्र गुरनानी ने बताया कि प्रविष्टियां प्राप्त करने की अन्तिम तिथि बढ़ाते हुये वार्षिक पत्रिका ’रिहाण’ हेतु देशभर के सिन्धी रचनाकार अपनी मौलिक रचनायें यथा कहानी, कविता, गीत, गजल, लेख, नाटक आदि, पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना में पाण्डुलिपिया एवं अखिल भारतीय/राज्य स्तरीय कहानी/एकांकी आलेख प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां अकादमी कार्यालय में 18 अगस्त, 2023 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये अकादमी कार्यालय के दूरभाष संख्या 0141-2700662 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
(योगेन्द्र गुरनानी)
सचिव
सादर प्रकाशनार्थ