नमाना–नैनपुरिया मुख्य सड़क पर निर्माणाधीन रेलवे पुलिया में गंभीर लापरवाही

श्मशान घाट मार्ग पूर्णतः बंद
नाथद्वारा | दिनांक : 31/12/2025 //  नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नमाना के गांव नैनपुरिया में मुख्य सड़क पर निर्माणाधीन रेलवे पुलिया के कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के नीचे पानी निकासी हेतु डाली गई पाइप लाइन तकनीकी रूप से गलत 2 से 3 फीट तक पानी लगातार भरा रह रहा है और वह पूर्ण रूप से बाहर नहीं निकल पा रहा है।

इस स्थिति के चलते न केवल सड़क की मजबूती पर खतरा उत्पन्न हो रहा है, बल्कि भविष्य में जलभराव, गंदगी एवं दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
इसके अतिरिक्त, निर्माण कार्य के दौरान नैनपुरिया श्मशान घाट को जाने वाला रास्ता भी पूर्णतः बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसरों पर वैकल्पिक मार्ग की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
इस गंभीर समस्या को लेकर नैनपुरिया ग्रामवासियों ने एकजुट होकर आवाज उठाई है और संबंधित विभाग से मांग की है कि
जल निकासी पाइप लाइन को तुरंत तकनीकी रूप से सही तरीके से पुनः स्थापित किया जाए ,
पुलिया के नीचे जमा पानी की स्थायी निकासी व्यवस्था की जाए , तथा श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए या वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध करवाया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे मजबूरन आंदोलन एवं उच्च अधिकारियों को शिकायत करने का रास्ता अपनाएंगे ।
error: Content is protected !!