जयपुर। उत्तर क्षेत्रीय ग्रैंड लॉज ऑफ इंडिया द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर में “प्रोजेक्ट डिग्निटी (गरिमा परियोजना)” का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना का उद्घाटन उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रैंड मास्टर, राइट वर्शिपफुल ब्रदर पुनीत सोहल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ग्रैंड लॉज ऑफ इंडिया, अजमेर लॉज संख्या 47 के वर्शिपफुल मास्टर नितिन ओहरी ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत राजपूताना लॉज, जेवियर लॉज एवं कोहिनूर लॉज ऑफ इंडिया तथा उत्तर क्षेत्र के सहयोग से श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति को कृत्रिम अंग निर्माण हेतु आर्थिक सहायता का चेक भेंट किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने दिल्ली, जयपुर, अजमेर एवं कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों से आए ग्रैंड लॉज ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों को कृत्रिम अंग निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही, जिन रोगियों को कृत्रिम अंग लगाए गए, उनसे साक्षात्कार भी करवाए गए, जिससे उपस्थित प्रतिनिधियों को इस सेवा परियोजना के सामाजिक प्रभाव की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई।
इस कार्यक्रम में ग्रैंड लॉज ऑफ इंडिया, अजमेर लॉज संख्या 47 से वर्शिपफुल मास्टर नितिन ओहरी, वर्शिपफुल मास्टर जय करणा तथा सीनियर वॉर्डन गजेन्द्र पंचोली ने सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुनीत सोहल, संजय मेहरा, हेमंत हंसुका, टिम्मी सोनी, आई.एम.एस. नागपाल, वाई.एस. लांब, पंकज जैन, नितिन ओहरी, जय करणा एवं गजेन्द्र पंचोली उपस्थित रहे।