श्रीराम धुन संकीर्तन तथा सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का दिव्य आयोजन हुआ संपन्न

नाथद्वारा। (चंदन मिश्रा) नगर के तेलियों का तालाब स्थित श्री महावीर बालाजी मंदिर परिसर में श्रीराम धुन संकीर्तन तथा सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। संगठित हिन्दू, सशक्त भारत परिवार की ओर से प्रत्येक मंगलवार को चल रहे इस आध्यात्मिक अभियान के अंतर्गत निरंतर नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन पिछले 34 महीनों से भी अधिक समय से किया जा रहा है। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि यह अनवरत चल रहा भक्तिमय क्रम समाज में हिन्दू एकता, जागरूकता, भक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का माध्यम बन चुका है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को द्वितीय चरण के 28वें सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के लाभार्थी लक्ष्मीनारायण परिहार, युवराज सिंह परिहार, सुरेन्द्र सिंह दसाणा, रमाकांत गुर्जर, रमेशचंद्र दशोरा, ताराचंद घावरी, सुरेन्द्र कुमावत, प्रेमनारायण माली, मङ्गल सनाढ़्य, विष्णु कुमावत, धर्मेंद्र बागोरा, गुमानसिंह, महेश वर्मा, प्रेमकुँवर, तनुश्री, रानू समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!