होसमैक 28 मार्च को जयपुर में करेगा 7वां थॉट लीडरशिप समिट 2026 का आयोजन

जयपुर, 23 मार्च 2026: एशिया की अग्रणी हॉस्पिटल प्लानिंग, डिजाइन और मैनेजमेंट कंसल्टेंसी होसमैक 28 मार्च 2026 को जयपुर के मैरियट होटल, आश्रम मार्ग में अपने प्रतिष्ठित थॉट लीडरशिप समिट के 7वें संस्करण का आयोजन करने जा रही है। इस समिट में देशभर से हेल्थकेयर सेक्टर के प्रमुख विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, अस्पताल प्रशासक और उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस वर्ष समिट की थीम “Emerging Healthcare Models: India & Beyond” रखी गई है। समिट का उद्देश्य बदलते हेल्थकेयर परिदृश्य के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देना और अस्पताल प्रबंधन व स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण सामने लाना है।

होसमैक इससे पहले चंडीगढ़, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में इस समिट का सफल आयोजन कर चुका है। जयपुर संस्करण में खासतौर पर उभरते शहरों और गैर-मेट्रो क्षेत्रों में हेल्थकेयर सेवाओं की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा केंद्रित रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान कैंसर केयर पर एक व्हाइट पेपर जारी किया जाएगा। साथ ही कीनोट सत्र और फ़ायरसाइड चैट में डॉ. राणा मेहता (PwC India), डॉ. सुनील चांडी (ITC India), ललित मिस्त्री (KPMG India) और डॉ. विवेक देसाई (HOSMAC) सहित कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

होसमैक के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. विवेक देसाई ने कहा, “थॉट लीडरशिप समिट हेल्थकेयर सेक्टर के विभिन्न पक्षों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। तेजी से बदलते इस क्षेत्र में ऐसे संवाद जरूरी हैं, जो न सिर्फ मौजूदा चुनौतियों को समझें, बल्कि भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं को भी दिशा दें।”

इस वर्ष के समिट को फोर्टिस हेल्थकेयर, मणिपाल हॉस्पिटल्स, टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन, पारस हेल्थ, KIMS हॉस्पिटल्स, एपेक्स हॉस्पिटल्स, स्टर्लिंग एक्यूरिस डायग्नोस्टिक्स, IIHMR यूनिवर्सिटी और NATHEALTH सहित कई प्रमुख संस्थानों का सहयोग प्राप्त है।

देशभर के अस्पतालों, कंसल्टिंग फर्मों और शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी के साथ, TLS 2026 में सार्थक चर्चा और सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे हेल्थकेयर सेक्टर में बेहतर नीतियां और प्रैक्टिस विकसित हो सकें।

कार्यक्रम 28 मार्च 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मैरियट  होटल, आश्रम मार्ग, जयपुर में आयोजित किया जायेगा। पंजीकरण शुल्क: ₹1500 (छात्र), ₹2000 (प्रोफेशनल्स) रहेगा।

रजिस्ट्रेशन लिंक: (https://www.hosmac.com/tls2026/)

error: Content is protected !!