वसुंधरा को सौंपी प्रदेश की कमान, कटारिया नेता प्रतिपक्ष

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को शनिवार को दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लेकर एक बार फिर राजस्थान की कमान सौंप दी गई। इसी के साथ पिछले दो दिनों से चल रहे अनुमान और कयासों पर विराम लग गया। अब साल 2013 के विधानसभा चुनाव वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के निवास पर दोपहर में हुई कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। दिल्ली पहुंचे प्रदेश के शीर्ष नेताओं में उपनेता घनश्याम तिवाड़ी, अरुण चतुर्वेदी सहित कई नेताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। राजनाथ सिंह ने प्रदेश भाजपा को सभी तरह के मतभेद भूलाकर एक बार फिर प्रदेश में वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान किया।

error: Content is protected !!