किरण माहेश्वरी के आवास पर हर्षोउल्लास

उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी के उदयपुर पहुंचने पर उनके आवास पर हर्षोउल्लास छा गया। मिठाईयां और बधाईयां बांटी गई। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव शनिवार शाम को दिल्ली से उदयपुर पहुंची। किरण माहेश्वरी के अम्बामाता स्थित आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इकराम कुरैशी, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि गोविन्द दीक्षित, पूर्व पार्षद चेतन सनाढ़्य, भाजपा पूर्व मीडिया जिलाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच महिला अध्यक्ष अनिता दरक, भाजपा कार्यकर्ता ललित सेन, अशोक पटेल, हिमांशु गौड़, पूर्व पार्षद नरेश पंवार, रेखा ऊंटवाल, आशा गेलड़ा, आईटी पूर्व ट्रस्टी के. एल. समदानी, गुरप्रीतसिंह सोनी, आजाद उदावत, पूर्व मीडिया महामंत्री राजेश शर्मा आदि ने किरण माहेश्वरी को गुलदस्ता भेंट कर एवं मुंह मिठा कराकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाईयां दी। इस दौरान किरण ने भी कार्यकर्ताओं का मुहं मीठा कराया और आशा वयक्त की कि वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में भाजपा का सुदृढ़ स्वरूप निर्मित होगा।

error: Content is protected !!