समय पर नहीं हो रहा सामाजिक सुरक्षा लाभों का भुगतान

kiran5जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की स्थिति बड़ी चिंताजनक है। न तो पात्र व्यक्तियों को जीवनवृत्ति समय पर स्वीकृत की जा रही है, न ही मासिक आधार पर भुगतान किया जा रहा है। प्रशासन पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है।
किरण ने एक तारांकित प्रश्न के माध्यम से राजसमंद जिले में विविध सामाजिक सुरक्षा की जीवनवृत्तियों के बारे में सूचना मांगी थी। सरकार ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण जीवनवृत्तियों का भुगतान 3 माह में एक बार किया जा रहा है। अधिकांश लाभान्वितों को बैंक के माध्यम से भुगतान नहीं हो रहा है। ऑनलाइन भुगतान के लिए सभी लाभान्वितों के अभिलेख कम्प्युटरीकृत नहीं हो पाए हैं।
किरण ने कहा कि लाभान्वितों की संख्या में भी विगत 3 वर्षों में नाम मात्र की वृद्धि हुई हैं। जिले में वर्ष 2011 में 25677, 2012 में 25547 एवं 2013 में 30689 व्यक्तियों को ही वृद्धावस्था जीवनवृत्ति दी जा रही थी। इसी प्रकार विधवा जीवनवृत्ति वर्ष 2011 में 10515, 2012 में 11441 एवं 2013 में 12079 विधवाओं को दी जा रही थी। सरकार सामाजिक सुरक्षा का अधिकतम व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने में शिथिलता दिखा रही हैं। प्रशासनिक शिविरों से भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ हैं।

आर्थिक सर्वेक्षण वास्तविकता से कोसो दूर: किरण माहेश्वरी
जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद किरण माहेश्वरी ने कहा कि संसद में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण वास्तविकता से कोसो दूर है। महंगाई, मंदी, घाटे एवं विकास दर के बारे में सरकार के दावे झुठे है। सर्वेक्षण में जनता पर कर भार बढ़ाने, ईंधन एवं आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाने की भूमिका तैयार की गई है। सर्वेक्षण में देश को लाल फीताशाही, भ्रष्टाचार एवं तस्करी के दुष्चक्र में अधिक गहरा फंसाने के संकेत है। किरण ने कहा कि देश बेकारी एवं सरकारी संसाधनों के भारी अपव्यय के कारण गंभीर संकट में है। इस बारे में सर्वे में सुधार की कोई बात नहीं की गई है।

error: Content is protected !!