मुख्यमंत्री की सात पीढियां भी नहीं धो पाएंगी आरोप

r rathor 26.4.12 digambar singhजयपुर। भाजपा विधायक दल के सचेतक राजेन्द्र राठौड़ एवं डीग कुम्हेर विधायक डॉ. दिगम्बर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के जो मीडिया में आरोप लगे हैं, मुख्यमंत्री की सात पीढ़िया भी उन्हें नहीं धो पायेगी। दोनों नेताओं जारी एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को ढकने के लिए स्तरहीन और हल्की भाषा का प्रयोग करते हैं। जिनकी भाषा को लेकर पूरा प्रदेश शर्मसार है। आरोप-प्रत्यारोप तो राजनीति में चलते हैं, लेकिन किसी भी नेता की भाषा ऐसी नहीं होती, जैसी वे इस्तेमाल करते हैं। राठौड़ एवं डॉ. सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री शायद ये भूल गये हैं कि दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से खुद का भ्रष्टाचार नहीं ढक जाता। मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप किसी से छिपे नहीं है। उन्हें पूरा प्रदेश जानता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जीवन में झूठ के अलावा कभी कुछ बोला ही नहीं। इसलिये उनका यह कहना कि राठौड़ उनके पास गये थे। सरासर झूठ है। सच तो यह है कि वे खुद अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप नहीं उठाने के लिए भाजपा नेताओं से सम्पर्क साधते हैं, लेकिन सफल नहीं होते।

error: Content is protected !!