चार साल में एक आरोप सिद्ध नहीं-वसुंधरा राजे

DSC_9154जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि उनके खिलाफ मुख्यमंत्री ने कमीशन बिठा दिये, साढे़ चार साल तक खूब फाईले खंगाली, हर दिन आरोप लगाये, लेकिन साढे़ चार सालों में एक भी आरोप सिद्ध नहीं कर पाये। हरियाणा और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्रियों का उदाहरण दिया। मैं ताल ठोक कर कह रही हूं मुख्यमंत्री जो करना है करें, मैं डरने वाली नहीं हूं। मुख्यमंत्री ने पूरे साढे़ चार साल बोखलाहट में निकाले, स्तरहीन भाषा इस्तेमाल किया। कभी सीबीआई का इस्तेमाल किया तो कभी पुलिस का सहारा लिया, 21वीं सदी में आ गये है, कोई धमकियों में आने वाला नहीं है। चुनाव में 6 माह रह गये हैं, इसलिये ये अब ऐसे कई षड़यंत्र रचेंगे। जो करना है करे मेरा फैसला तो जनता के हाथ में है। जनता ही मेरी जज है। श्रीमती राजे बुधवार को उनके सरकारी निवास पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि इनके पास झूठ बोलने के अलावा दूसरा काम नहीं है। झूठी बाते करते हैं, झूठे वादे करते हैं। हमने गुर्जरों सहित विशेष पिछड़ा वर्ग को पांच प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछडे़ सवर्णाें को 14 प्रतिशत आरक्षण के लिये विधानसभा में सर्वसम्मति से बिल पास किया था। उसके इन्होंने टुकडे़ कर दिये। सवर्णाें में भी बीपीएल है। लेकिन इन्हें क्या मतलब। ये तो जातियों को लड़ाते हैं। हम छत्तीस की छत्तीस कोमो को साथ लेकर चलते हैं। हम प्यार का मंत्र लेकर चलते हैं और लोगों को जोड़ने में विश्वास करते हैं। तभी प्रदेश में विकास होता है। अब फिर मौका आयेगा और राजस्थान उचाइयां छुएगा।
श्रीमती राजे ने कहा कि अब चुनाव आ रहे हैं इसलिये इन्हें महिलाएं भी याद आयेंगी, तो किसान भी याद आयेंगे। रोजगार के वादे तो करते हैं पर रोजगार नहीं देते। अब पांचवें साल में जरूर सुनने में आ रहा है कि नौकरियों देंगे। पांचवें साल में ही क्यों। हमने तो हमारे पांच साल के कार्यकाल में 10 लाख सरकारी और गैर सरकारी नौकरियां दिलवाई। 24 घंटे बिजली दी। पानी और सड़कों का इंतजाम किया। हमारी सड़कों की दूसरे राज्यों में भी मिसाल दी जाने लगी। अब बजट में झूठी घोषणाएं करेंगे। विधानसभा चलती है तो विधानसभा के बाहर घोषणा कर देते हैं, लेकिन पूरी नहीं करते। जनता ने जो उन्हें चुनरी ओढ़ाई है, वे उसकी मरते दम तक लाज रखेगी। इससे पूर्व राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष एसडी शर्मा, प्रदेश महामंत्री असीम शर्मा सहित 33 जिलों से आये विप्र बंधुओं ने श्रीमती राजे का स्वागत किया।

भाजपा में ब्राह्मण
वसुन्धरा राजे ने कहा कि भाजपा के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ब्राह्मण थे और भाजपा के शीर्षस्थ नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी भी ब्राह्मण ही है। लोकसभा और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी ब्राह्मण ही है। भाजपा के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड में भी अधिकांश ब्राह्मण ही है। देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी ब्राह्मण ही है। इसलिये हम तो पण्डितों के आशीर्वाद के बिना आगे बढ़ ही नहीं सकते।

error: Content is protected !!