12 जुलाई से नानी बाई का मायरा आयोजन

संत श्री पुष्करदास जी महाराज

उदयपुर। माहेश्वरी महिला समिति उदयपुर 12 जुलाई से नानी बाई का मायरा की कथा आयोजित करवा रही है। अध्यक्षा निर्मला देवपुरा एवं संयोजिका लीला देवपुरा नें बताया कि कथा 12 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रति दिन सांय 5.30 से आर एम वी स्कूल के सभागार में होगी। रविवार, 14 जुलाई को कथा प्रात: 8.30 से12.15 तक होगी। मायरा का संगीतमय वाचन विख्यात संत श्री पुष्करदास जी महाराज सा. करेंगे। यह कथा अब तक हुए आयोजनें से विलक्षण होगी।
ज्ञातव्य है कि संत श्री पुष्करदास जी महाराज द्वारा संगीतबद्ध एवं स्वरित नानी बाई का मायरा के केसेट एवं सीडी पूरे भारत में अत्याधिक लोकप्रिय है। कथा के साथ साथ भक्ति, ज्ञान और कर्म की सरस व्याख्या से महाराज उच्च आध्यात्मिक वातावरण बना देते हैं।
समिति की कोषाध्यक्ष ऋतु समदानी नें बताया कि महिला समिति नगर में इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन से सनातन धर्म की मुल अवधारणाओं का प्रसार करने का प्रयास कर रही है। आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। इसके लिए विविध समितियों का गठन किया गया है। आज कार्यकारिणी की बैठक में तैयारियों पर विशद् चर्चा कर अंतिम रुप दिया गया है। समिति नें सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से कथा का लाभ लेनें का आग्रह किया है।

error: Content is protected !!