कांग्रेस बताये किसके नेतृत्व में निकालेगी यात्रा-सोलंकी

kaptan singh solankiजयपुर। भाजपा के प्रदेष प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस ने वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में निकलने वाली सुराज संकल्प यात्रा को देखकर संदेष यात्रा निकालने का निष्चय किया है, वह अच्छी बात है, लेकिन यात्रा किसके नेतृत्व में निकलेगी कांग्रेस ने यह स्पष्ट नहीं किया। कांग्रेस की इस यात्रा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आने की चर्चा है। लेकिन ये वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में निकलने वाली सुराज संकल्प यात्रा की आंधी में कहीं नहीं टिक पायेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यात्रा में राष्ट्रीय महामंत्री मुकुल वासनिक, मुख्यमंत्री अषोक गहलोत और चन्द्रभान भी शामिल होंगे। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री गहलोत को नेता के रूप में आगे रखकर यात्रा निकालने से डर रही है। क्योंकि कांग्रेस यह समझ चुकी है कि मुख्यमंत्री ने ऐसा कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया, जिससे उनके नेतृत्व में यात्रा निकाली जाये। सोलंकी प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा जयपुर शहर, जयपुर देहात, कोटा शहर, कोटा देहात और बारां जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। सोलंकी ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उनकी सुराज संकल्प यात्रा वसुंधरा राजे के नेतृत्व में निकल रही है। जिसका प्रदेश की जनता पलक पावड़े बिछाकर इंतजार कर रही है। बैठक में प्रदेषाध्यक्ष वसुंधरा राजे, प्रदेष प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मंत्री किरीट सौमेया, भूपेन्द्र यादव, राजेन्द राठौड़, प्रदेष महामंत्री कालीचरण सराफ, सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक राजपाल सिंह शेखावत, नरपत सिंह राजवी, अशोक परनामी, मोहनलाल गुप्ता, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन शर्मा, सतीष पूनियां, रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी, श्रीकृष्ण पाटीदार, बाबूलाल वर्मा, प्रदेष उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कैलाष नाथ भट्ट भी मौजूद थे। बैठक में प्रदेषाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने इन जिलों का मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक चर्चा कर फीडबैक लिया।

error: Content is protected !!