भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंके: किरण

Kiran at Khamnor 6 Apr 13 Aखमनौर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंके, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच चुका है। हर आदमी भ्रष्टाचार और महंगाई से त्रस्त है। अब समय आ गया है कि हम इस बात को समझे और चेत जाए वरना यह देश नरक में चला जाएगा।

उक्त विचार भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी ने खमनौर के बस स्टैण्ड पर आयोजित प्रातरू स्मरणीय महाराणा प्रताप के एक कार्यक्रम में कहे।

Kiran at Khamnor 6 Apr 13 02कार्यक्रम में किरण माहेश्वरी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार खमनौर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। खमनौर पहुंचने से पूर्व भी विभिन्न गांवों में सैकड़ों नर-नारियों ने माहेश्वरी का भाव-भीना स्वागत किया।

error: Content is protected !!