राजे व कटारिया ने किये श्रीनाथ जी के दर्शन

राजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा वसुंधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में निकलने वाली सुराज-संकल्प यात्रा के तीसरे दिन राजसमन्द जिले की नाथद्वारा विधान सभा में राजे व कटारिया के श्रीनाथ जी दर्शन करने के साथ ही प्रात ११.०० बजे यात्रा का प्रारम्भ हुआ |यात्रा तेलियों का तालाब होते हुए बाघोल,परावल मोलेला,खमनोर,होते हुए हल्दीघाटी स्मारक पहुंची| जहा महाराना प्रताप के चेतक स्मारक पर वसुंधरा व गुलाब चंद कटारिया ने पुष्पांजलि अर्पित की| यात्रा के हर पड़ाव पर लोगों ने वसुंधरा का ढोल नगाड़े से स्वागत किया तो महिलाओं व बच्चों ने घरों की छतों से संकल्प यात्रा पर पुष्प वर्षा की | मीडिया सेल जिला संयोजक मधु प्रकाश ने बताया की स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रा को राजसमन्द- उदयपुर सरहद पर स्थित कालोडा गावं में जिला भाजपा की तरफ से विदाई दी गई,इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नन्द लाल सिंघवी,नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान,पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठोड़, पूर्व विधायक,बंशी लाल खटिक, जिला महामंत्री महेश पालीवाल, श्री किशन पालीवाल,भीम सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह सुराना,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक रांका, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल पालीवाल, महामंत्री जवाहर जाट,जिलामंत्री प्रमोद गौड़,उप प्रधान सुरेश जोशी,नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना सहित जिले के सभी पदाधिकारी एंव वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

भाजपा ने किया जनता का आभार

राजसमन्द,भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया के सानिध्य में निकलने वाली सुराज-संकल्प यात्रा के प्रथम चरण में राजसमन्द जिले की चारों विधानसभाओं से यात्रा का समापन हुआ | चार अप्रेल को श्री चारभुजा जी से शुरू हुई यात्रा कुम्भलगढ़, भीम,राजसमन्द और नाथद्वारा विधानसभा के सेंकडो गांवों से होती हुई हल्दीघाटी से उदयपुर जिले में प्रवेश कर गई | यात्रा के दोरान राजसमन्द जिले की जनता ने जो विश्वास और समर्थन भाजपा को दिया उसके लिए भाजपा जिला अध्यक्ष नन्द लाल सिंघवी, पूर्व जिला प्रमुख हरिओम सिंह राठोड़, जिला महामंत्री महेश पालीवाल,श्री किशन पालीवाल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक रांका,मीडिया सेल जिला संयोजक मधु प्रकाश ने जिले की जनता का आभार व्यक्त किया हे |

Comments are closed.

error: Content is protected !!