सरकार की दिशाहीनता से ठप्प हुआ विद्युत तंत्र ׃ किरण

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि 36 घंटों के अंतराल पर दो बार विद्युत पारेषण तंत्र का ठप्प होना सरकार की गम्भीर विफलता है। स्पष्ट है कि केन्द्र सरकार विद्युत उत्पादन बढानें में बुरी तरह से असफल रही है। विद्युत क्षेत्र के बारे में संप्रग सरकार दिशाहीनता और अकर्मण्यता की दोषी है।
किरण नें कहा कि सरकार की लापरवाही से विश्व में भारत की हंसी उडी है। 60 करोड़ से अधिक नागरिकों को अत्याधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा है। केन्द्र सरकार दोषी राज्यों का नाम तक नहीं बता पा रही है। उर्जा मंत्री और पॉवर ग्रिड के मुखिया पारेषण तंत्र के ठप्प होने का कारण भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। यह विडम्बना ही है कि एक घोर असफल मंत्री को पुरस्कृत करके देश का गृहमंत्री बना दिया गया है। वह भी उस समय जब कि देश के 21 राज्य अंधेरे में डुबे हुए थे। रेडियो तरंगो के महाघोटाले में दोषी को देश का वित्त मंत्री बना कर कांग्रेस नें साफ संदेश दिया है कि उसका लोकतंत्र की नैतिक मर्यादाओं में किंचित् भी विश्वास नहीं हैं।
किरण नें कहा कि राजस्थान में तो स्थिति अत्याधिक गंभीर है। राज्य सरकार प्रस्तावित बिजलीघरों के लिए कोयला खण्डों का आवंटन ही नहीं करवा पा रही है। बिजली के बीलों पर उपयोगिता प्रशुल्क लगा कर जनता को अवश्य झटका दिया गया है। राज्य का विद्युत क्षेत्र भ्रष्टाचार, उच्च पारेषण लागत, अकुशलता एवं नीतियों में असंगता से पक्षाघात ग्रस्त है। किरण नें कहा कि काँग्रेस की अनैतिक राजनीति के कारण देश का भविष्य धुमिल होता जा रहा है।

error: Content is protected !!