गहलोत के भाषणों में अशिष्ठता और अशालीनता ׃ किरण

kiran4उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाषणों में अशिष्ठता और अशालीनता झलक रही है। सत्ता खोने के भय में वे लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमा पार कर रहे हैं। विदेशो में सौदे कर अपनी जेब भरना कांग्रेस की संस्कृति रही है। वे चार वर्ष की सत्ता में एक भी आरोप प्रमाणित नहीं कर पाएं हैं। अब ओछा बोल कर अपनी खीझ निकाल रहे हैं। विकिलिक्स के खुलासों नें कांग्रेस के नेताओं की दलाली को जग जाहिर कर दिया है।

किरण ने कहा कि राज्य सरकार के ठेकों में गहलोत के बेटों की भुमिका संदिग्ध रही है। तेल शोधन संयत्र के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया गया है। राजस्थान विकास दर में सोलहवें स्थान पर लुढ़क गया है। जनता भ्रष्टाचार और मंहगाई से पिस रही है। किन्तु कांग्रेसी नेता केवल गाली गलौज में व्यस्त है। सुराज संकल्प यात्रा में उमड़ रही भारी भीड़ से राज्य में परिवर्तन की आहट सुनाई दे रही है।

error: Content is protected !!