दुष्कर्मी के लिए गैंगरेप की साजिश

jaipur rapeजयपुर। राजधानी के कानोता थाना इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को जेल से छुड़वाने के लिए दुष्कर्म का नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है। तीन दिन पूर्व यहां एक विवाहिता ने तीन लोगों पर सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। लेकिन जब पुलिस जांच में जुटी तो मामला कुछ और ही निकला। खुद के साथ सामुहिक दुष्कर्म का हवाला देने वाली महिला झूंठी निकली।

डीसीपी (पूर्व) श्वेता धनकड़ के अनुसार दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला के साथ दुष्कर्म हुआ ही नहीं था। उसके साथ रेप के आरोप महज सोची समझी साजिश थी, जिसके तहत वह दुष्कर्म के आरोप में पहले से ही जेल में बंद एक शख्स के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए पीडित परिवार पर दबाव बनाना चाहती थी।

error: Content is protected !!