आगीवाण सम्मान हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये

rajasthani bhasha sahitya acadamyराजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर द्वारा प्रति वर्ष 70 वर्ष से अधिक आयु के साहित्यकारों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित ‘‘आगीवाण सम्मान’’ (11 हजार रुपिया सम्मान राशि सहित) तथा राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति, तथा प्रवासी साहित्यकार सम्मान (51 हजार रुपिया सम्मान राशि सहित) दिया जाता है। वर्ष 2013-14 के आगीवाण सम्मान तथा भाषा, साहित्य एवं संस्कृति तथा प्रवासी राजस्थानी साहित्यकार सम्मान हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये जाते है। कोई भी राजस्थानी साहित्यकार अथवा राजस्थानी साहित्य और संस्कृति से संबंधित संस्था/व्यक्ति उपरोक्त सम्मान हेतु 31 मई, 2013 तक प्रस्ताव भेज सकते है। लेखक स्वंय भी इन सम्मानों हेतु अपना नाम प्रस्तावित कर सकता है। प्रस्ताव के साथ में प्रस्तावक को लेखक का जीवन परिचय भेजना अनिवार्य है।
-पृथ्वीराज रतनू
सचिव

error: Content is protected !!