गहलोत लालू यादव के नक्शे कदम पर-शाहनवाज

IMG_0837सवाईमाधोपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के नक्शे कदम पर चल रहे है। बिहार की बर्बादी के लिए जिस तरह से लालू यादव को याद किया जाता है। उसी तरह राजस्थान की बर्बादी के लिए अशोक गहलोत को याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि एक वर्दीधारी पुलिस अफसर फूल मोहम्मद की जान सूरवाल में जो मुख्यमंत्री नहीं बचा सका वो बिना वर्दी के लोगों की क्या हिफाजत करेगा। गोपालगढ़ और सूरवाल की घटनाओं के बाद क्या इस सरकार को सत्ता में बने रहने का हक है? भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सवाईमाधोपुर में सुराज संकल्प यात्रा के सम्मान में आयोजित एक विशाल सभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में दो ही परिवारों को रोजगार मिला है। दिल्ली में सोनिया गांधी और राजस्थान में अशोक गहलोत के परिवार को। दिल्ली और राजस्थान की सरकार में लूट का कम्पीटीशन मचा हुआ है।

error: Content is protected !!