मोदी के राष्ट्रीय राजनीति में आने से देश बनेगा सशक्त:किरण माहेश्वरी

kiran 22-5-2013उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनने पर नरेन्द्र भाई मोदी को बधाई दी एवं कहा कि इससे पार्टी का ही नहीं देश का भी भला होगा। गोआ कार्यकारिणी से भाजपा कार्यकर्ताओं को नई उर्जा एवं देश को नई दिशा मिली है। कांग्रेस मुक्त भारत ही हमारी समस्याओं का समाधान है।
किरण ने कहा कि भारत के विकास की नींव केन्द्र की गैर कांग्रेसी सरकारों नें ही रखी थी। अटल जी नें संचार, सड़क और संरचना क्रांति करके भारत में तिव्र विकास का युग प्रारम्भ किया था। परमाणु शस्त्र बना कर भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने का आधार तैयार किया था। नरेन्द्र मोदी नें तीन बार चुनाव जीत कर एवं गुजरात को विकास का अन्तर्राष्ट्रीय प्रादर्श बना कर अपनी असाधारण क्षमता को दर्शाया है। देश का युवा वर्ग मोदी में अपने सपनों को साकार करने की क्षमता देख रहा है। आगामी चुनावों में राज्य एवं देश से कांग्रेस की विदाई सुनिश्चित है।

error: Content is protected !!