आतंकवाद एवं साम्प्रदायिकता कांग्रेस की पहचान-किरण

Kiran3उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक  किरण  माहेश्वरी  नें कांग्रेसी नेताओं दिग्विजय  सिंह एवं शकील अहमद के वलव्यों को एक सुनियोजित अभियान का भाग बताया है। किरण ने कहा है कि देश में साम्प्रदायिकता  एवं आतंकवाद  की सबसे बड़ी पोषक कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेसी नेताओं के वलव्यों से यह स्पष्ठ है कि वे आतंकवाद के पोषण में किसी भी सीमा तक जा सकते है। किरण नें कहा है चाहे विभाजन के समय के दंगे हो, या 1984 के सिक्ख विरोधी  दंगे, कांग्रेस की इनमें संलिप्तता जग जाहिर है। कांग्रेस सदैव कट्टरपंथियों को बढ़ावा  देकर समाज में साम्प्रदायिक  विद्वेष से राजनीतिक  लाभ प्राप्त करती रही है। राजस्थान कांग्रेस की विद्वेषता  पूर्ण नीतियों का विगत  4 वर्षों से देश झेल रहा है।

error: Content is protected !!