सरिस्का में बढ़ा बाघों का कुनबा

जयपुर । करीब एक दशक बाद राष्ट्रीय अभयारण्य सरिस्का में फिर बधाइयां बज उठी है। चार साल पहले सरिस्का लाई गई बाघिन एसटी-2 ने शावक को जन्म दिया है। शावक को अपनी मां के साथ सरिस्का सदर रेंज के स्लोपका क्षेत्र में हिडन कैमरे में नजर में आया। शावक करीब ढाई माह का है। बाघिन की मौजूदा लोकेशन पता नहीं चल पा रहा है। सरिस्का प्रशासन ने भी शावक के जन्म की पुष्टि कर दी है।

सरिस्का बाघ परियोजना के क्षेत्र में निदेशक आरएस शेखावत ने बताया कि शावक की सुरक्षा के लिए पूरे सरिस्का में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। बाघिन एसटी-2 की छह माह पहले बाघ एसटी-6 के साथ मैटिंग हुई थी। एसटी-6 को इसी वर्ष सरिस्का लाया गया था। करीब दो माह पहले बाघिन एसटी-2 के व्यवहार में बदलाव देखकर उसके शावक को जन्म देने की उम्मीद लगाई जा रही थी। बाघिन इस अवधि में एक ही क्षेत्र में विचरण कर रही थी।

सरिस्का में बाघों के पुनर्वास के बाद नवजात-सहित अब कुल छह बाघ हो गए है। इनमें दो नर है और संभावना यह है नवजात भी नर ही है।

error: Content is protected !!