सुराज संकल्प सम्मेलन में फुंका चुनाव का बिगुल

surajअजमेर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष वसुधरा राजे सिन्धया द्वारा चार अप्रैल को शुरू की गई सुराज संकल्प यात्रा का समापन सुराज संकल्प सम्मेलन के साथ प्रदेश की राजधानी जयपुर में अमरूदों के बाग में बनाऐं गए विशाल पाण्डाल में हुआ। इसी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फंूका गया। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित विशाल रैली में भाजपा की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमरूदों के बाग में आयोजित रैली में खुलेआम निशाना साधते हुए उन्होंने कांग्रेस को लुटेरा कहा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस खजाना लूटने में लगी हुई है।
कांग्रेस शुरुआती चार साल में माल हड़पने में लगी रही और आखिरी साल में जनता को रेवड़ी बांटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर अभी भी हम कांग्रेस मुक्त भारत नही बनाते हैं तो ये जो बीमारियां फैली हुई हैं, उनसे देश बच नहीं सकता है।
मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए गहना है। कांग्रेस के रहते हुए हम हिंदुस्तान को भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे ये सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए एक ही जड़ी-बूटी है, एक ही दवाई है जो रातों रात हमें इससे छुटकारा दिला सकती है। कांग्रेस की छुट्टी कर दो। कांग्रेस को कहीं का रहने मत दो।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश अब बदलाव की कगार पर खडा है। भूख, भय, और भ्रष्टाचार से देश और प्रदेश का हर नागरिक त्रस्त है। कांग्रेस को आजादी के बाद से देश पर राज करने के लिए पांच दशक से ज्यादा का समय मिला लेकिन इस समय में भी कांग्रेस ने देश की इजत को बचाने की दिशा मे कोई काम नहीं किए जिसका परिणाम आज रूपेय के गिरते स्तर और बडती मंहगाई के रूप मे है जिससे देश का आम नागरिक आहत है। समय आ गया है जब हमें गंभीरता से सोचना होगा और इस सरकार से छूटकारा पाने के लिए प्रदेश और देश एक बार फिर से कमल खिलाना होगा।
प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा कि इस ऐतिहासिक भीड को देखकर साफ हो गया है कि प्रदेश मे अब बदलाव की बयार को कोई नहीं रोक सकता। इस कांग्रेस राज मे आम जनता को रोजमर्रा की उपभोग वाली वस्तुऐं जिनमें बिजली पानी ही नहीं मिल रहा तो योजनाओं के नाम पर जाते-जाते पंजीरी क्यो बाटी जा रही है। राजधानी सहित पुरे प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। जिस प्रदेश का मुखिया बहन बेटीयो की इज्जत आबरू नहीं बचा सकता तो उसे पद पर रहने का क्या अधिकार है।
सम्मेलन में बडी सख्या में केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित मुख्य मंच के आस-पास बने दो मंचो पर सासंद, विधायक, पूर्वमंत्री, यात्रा समिती सदस्य और सभ्ंााग प्रभारी बैठे थे। वहीं लाखों की भीड में माइनोरिटी सेल से जूडे अल्पसंख्यक भी टोपी और बूरका पहने नजर आ रहे थे।

error: Content is protected !!