कांग्रेस रैली नें मेवाड़ वागड़ को किया निराश:किरण

Kiran3जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि कांग्रेस की सलुम्बर रैली से मेवाड़ वागड़ को निराशा ही हाथ लगी है। अंचल की ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेसी नेताओं की चुप्पी से जनता ठगा हुआ अनुभव कर रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर किसी भी नेता में एक शब्द नहीं बोला। निर्धन एवं मध्यम वर्ग का आय एवं जीवन स्तर बढ़ाने के लिए कांग्रेस में किसी भी चिंतन का अभाव भाषणों में स्पष्ट झलक रहा था।
किरण नें कहा कि उदयपुर में उच्च न्यायालय की खण्डपीठ की स्थापना, उदयपुर अहमदाबाद एवं बड़ीसादड़ी मारवाड़ आमान परिवर्तन मेवाड़ में बनास घाटी में बांधों पर रोक, अंचल में औद्योगिक निवेश लगभग नहीं के बराबर होना, जैसी कई समस्याओं पर जनता को सार्थक घोषणा की अपेक्षा थी। प्यासा रख कर के मेवाड़ के पानी को बीसलपुर ले जाने का षडयंत्र किया जा रहा है। मेवाड़ इसे सफल नहीं होने देगा। उदयपुर अहमदाबाद एवं बड़ीसादड़ी मारवाड़ आमान परिवर्तन की अनदेखी मेवाड़ के साथ सौतेले व्यवहार की ही कड़ी है। जनता कांग्रेसी नेताओं से इस पर जवाब चाहती है।
किरण नें कहा कि राहुल गांधी इस प्रकार भाषण दे रहे थे, जैसे वे प्रतिपक्ष में हो। विगत 10 वर्षों से केन्द्र में और 5 वर्षों से राजस्थान में कांग्रेस की ही सरकार है। फिर गरीबों की दुर्दशा के लिए प्रतिपक्ष कैसे उत्तरदायी हो सकता है। खाद्य सुरक्षा को लेकर जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है। सभी भाजपा शासित राज्यों में केन्द्र की प्रस्तावित योजना से अधिक अनुदानित खाद्य सामग्री जनता को पहले से ही दी जा रही है। राजस्थान में विगत 5 वर्षों में 5 लाख रोजगार कम हुए हैं। किन्तु कांग्रेस रोजगार पर ऐसे बोल रही है, मानों यह कोई समस्या ही नहीं है।

error: Content is protected !!