राजस्थान में जनता कमल खिलाने को आतुर-वसुन्धरा

DKB_0339जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि अब असली संघर्ष बूथ स्तर पर होगा, जिसमें भाजपा कांग्रेस से निश्चित रूप से भारी पड़ेगी। सुराज संकल्प सम्मेलन में उमडे़ जनसैलाब के बाद प्रदेश की तस्वीर अब और भी साफ हो गई है। जनता कांग्रेस कुशासन का अंत कर सुराज की प्रतीक भाजपा का कमल खिलाने के लिए आतुर है। श्रीमती राजे बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुराज संकल्प यात्रा के संभाग प्रभारियों, भाजपा जिलाध्यक्षों और प्रदेश के सभी मोर्चाे के अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का सुराज संकल्प सम्मेलन ऐतिहासिक था, प्रदेश के इतिहास में इतनी संख्या में कार्यकर्ता पहली बार जोश के साथ जुटे। राजे ने इसके लिए सभी संभाग प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी को निर्देश भी दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से सुराज संकल्प सम्मेलन में आये सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की ओर से धन्यवाद दें। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी, सह संगठन मंत्री श्योदान सिंह, वी सतीश, राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव, भाजपा विधायक दल के सचेतक राजेन्द्र राठौड़, गजेन्द्र सिंह खींवसर, रामचरण बोहरा, अर्जुन मेघवाल, अरूण चतुर्वेदी, कालीचरण सराफ, सतीश पूनिया, डॉ. दिगम्बर सिंह, राव राजेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह, सांवरमल जाट, राजेन्द्र गहलोत, युनूस खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मीणा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डीडी कुमावत, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंदेल।
ये हुए कार्यक्रम तय
30 सितम्बर – बीकानेर में प्रदेश स्तरीय युवा मोर्चा सम्मेलन।
5 अक्टूबर – अजमेर में प्रदेश स्तरीय अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन।
6 अक्टूबर – जोधपुर में प्रदेश स्तरीय अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन।
8 अक्टूबर – कोटा में प्रदेश स्तरीय महिला मोर्चा सम्मेलन।
10 अक्टूबर – उदयपुर में प्रदेश स्तरीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा सम्मेलन।
15 सितम्बर से 15 अक्टूबर विधानसभा सम्मेलन।
15 सितम्बर से 15 अक्टूबर नुक्कड़ सभाएं।
25 सितम्बर बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल जयन्ती।
error: Content is protected !!