दिग्विजय सिंह ने की वसुन्धरा से लम्बी मंत्रणा

मुलाकात के बाद श्रीमती वसुन्धरा राजे, पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह एवं भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत।
मुलाकात के बाद श्रीमती वसुन्धरा राजे, पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह एवं भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत।

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे से उनके सरकारी निवास 13 सिविल लाइंस पर 6 बार विधायक रहे राज्य के पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुलाकात की। एक घंटे की इस लम्बी मंत्रणा में उनके साथ भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत भी मौजूद थे।
जैमिनी और चौकड़ायत भाजपा में शामिल– विश्व ब्राह्मण महासभा एवं विप्र फाउण्डेशन के प्रदेशाध्यक्ष, सर्व ब्राह्मण महासभा के संरक्षक तथा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी और अखिल भारतीय रैगर महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल चौकड़ायत ने श्रीमती राजे से मुलाकात कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ विधायक मोहनलाल गुप्ता एवं अशोक परनामी मौजूद थे।

error: Content is protected !!