दुराचारों में पहली बार इतने मंत्री बर्खास्त-वसुन्धरा

vasundhara 3उदयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार दुराचारियों की है। दुराचार के मामलों में इतिहास में पहले कभी किसी सरकार के इतने मंत्री बर्खास्त नहीं हुए। इस सरकार की सोच महिलाओं के प्रति अच्छी नहीं है। श्रीमती राजे उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में भाजपा एसटी मोर्चे द्वारा आयोजित सम्मेलन में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रही थी।
मोदी को पीएम बनाकर ही दम लेंगे
राजे ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर ही दम लेंगे। हम तब तक नहीं रूकेंगे, जब तक मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते। उन्होंने कहा कि मोदी इस सदी के विकास पुरूष है, जिनके नेतृत्व में भारत ऊंचाइयां छुएगा।
अपने परिवार के अलावा राहुल के पास कहने को कुछ नहीं 
वसुन्धरा ने कहा कि देश की जनता अपने बच्चों के भविष्य के बारे में जानना चाहती है, लेकिन राहुल गांधी के पास अपने परिवार का इतिहास बताने के अलावा और कुछ भी नहीं है। वे देश की बात नहीं अपने परिवार की ही बात करते हैं। उनको देशवासियों की नहीं अपने परिवार की ही चिंता है।
देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का आगाज मेवाड़ से
राजे ने कहा कि 60 सालों से कांग्रेस देश को लूटती आ रही है। कांग्रेस ने हमारे सम्मान, हमारी आजादी, हमारी रोजी-रोटी, हमारे भविष्य और हमारे सपनों पर हमला किया। इसलिये कांग्रेस को हराना ही नहीं जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। नरेन्द्र मोदी का एक ही लक्ष्य है, कांग्रेस मुक्त भारत। और मैं भी विश्वास दिलाना चाहती हूं कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का आगाज मेवाड़ की धरती से आज शुरू हो गया है।

सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने जो घोषणाएं की – 
1. जनजाति समाज को प्रेरणा देने के लिए गोविंद गुरूजी ने अपना जीवन समर्पित किया था। लेकिन आज भी इस क्षेत्र का आदिवासी और छोटे किसान कर्ज में डूबे हुए हैं। हमारी सरकार टीएसपी क्षेत्र के छोटे और मझोले किसानों के लिए कर्ज माफी के लिए विशेष कार्य योजना बनायेगी।
2. पिछली सरकार में हमने महिलाओं के लिए हाडी रानी विशेष बटालियन बनाई थी। उसी तरह इस बार सरकार में आने के बाद ट्राइबल सब एरिया के लिए विशेष पुलिस बटालियन महाराणा प्रताप के नाम पर बनायेंगे, जो हमारे घोषणा पत्र में है।
3. मेवाड़ में सडकों की हालत खराब है। इसलिये मेगा हाईवे योजना के तहत सड़के बनायेंगे।
4. ट्राइबल सबप्लान के तहत नियम बनाकर सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों को इसी क्षेत्र के सभी वर्गाें द्वारा भरेंगे।
5. ट्राइबल सबप्लान एरिया के विकास के लिए बीडीओ के साथ-साथ डवलपमेंट अधिकारी की भर्ती में भी स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देंगे।
6. इस क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए तीरअंदाजी और अन्य खेलों को प्राथमिकता देंगे।
7. इस क्षेत्र में आईटीआई और पोलोटेक्निक शिक्षा उपलब्ध करायेंगे।
8. हमारी सरकार आने पर पशुधन को बचाने के लिए मोबाइल चिकित्सा का प्रबंध करेंगे।
9. आदिवासियों के लिए फोरेस्ट एक्ट काला कानून साबित हो रहा है। न वे जंगल में अपने पशुओं को लेकर जा सकते और न ही वे पेड़ के पत्तों को अपने जानवरों को खिला सकते। इस कानून में छोटे और बडे़ आरोपी के लिए एक ही तरह की सजा का प्रावधान है। हमारी सरकार आने पर हम इस फोरेस्ट एक्ट की 100 दिन में समीक्षा करेंगे और इसे समाप्त करवायेंगे।
वाइस चांसलर चौधरी और शर्मा भाजपा में शामिल
उदयपुर सुखाड़िया युनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर प्रो. बीएल चौधरी तथा गुजरात आयुर्वेद युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. एमएल शर्मा ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
error: Content is protected !!