कांग्रेस लोकतंत्र और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा :किरण

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि राष्ट्रपति का संदेश केन्द्रीय सरकार का नीति विषयक घोषणाओं का संकलन होता है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति के संदेश में भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा और जन आंदोलनों पर व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस की भावी कार्य सूची को दर्शाता है। यह स्पष्ट हे कि कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार, महंगाई, आतंकवाद और घुसपैठ कोई विषय ही नहीं है। तानाशाही, सत्ता अधिकरणों का राजनीतिक दुरपयोग और विरोधियों के प्रति असहिष्णुता की झलक दिखती है इस संदेश में। कांग्रेस लोकतंत्र और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है गम्भीर खतरा बन चुकी है।
किरण नें कहा कि देश में अराजकता आंदोलनों के कारण नहीं, जन भावनाओं की सतत अनदेखी और सुरसा के मुँह की तरह बढ़ रहे भ्रष्टाचार के कारण ही आ सकती है। घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। पाकिस्तान और बांगलादेश आतंकवाद के मुखर पोषक हैं। महंगाई के कारण जनता का सरकार पर से विश्वास निम्नतर स्तर तक घट गया है।
किरण ने कहा कि देश की स्वतंत्रता, अखण्डता और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए कांग्रेस का पराभव आवश्यक है।

error: Content is protected !!