कांग्रेस ने जारी की 63 उम्मीदवारों की पहली सूची

congress logoकांग्रेस ने 63 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा को नवलगढ़ से टिकट नहीं दिया गया है। उनकी जगह प्रतिभा सिंह को फिर उम्मीदवार बनाया है। किशनगंज विधायक निर्मला सहरिया की जगह उनकी मां छत्रीबाई सहरिया को टिकट दिया है। इसकी वजह निर्मला का क्षेत्र में विरोध है। पहली सूची में 6 नए चेहरों पर दांव लगाया गया है, इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णा पूनिया को सादुलपुर से टिकट दिया है।

7 मंत्रियों और 11 संसदीय सचिवों के टिकट अटके 
कैबिनेट मंत्रियों में वन मंत्री बीना काक, कृषि मंत्री हरजीराम बुरड़क और राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री रामकिशोर सैनी, परिवहन राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, चिकित्सा राज्य मंत्री राजकुमार शर्मा के टिकट अटक गए हैं। 13 संसदीय सचिवों में सिर्फ ममता भूपेश और जाहिदा खान को उम्मीदवार बनाया है, बाकी 11 के टिकट फिलहाल अटक गए हैं।

पहली सूची

मास्टर भंवरलाल : सुजानगढ़

प्रमोद जैन भाया : अंता

प्रतापसिंह खाचरियावास : सिविल लाइंस

गंगाजल मील : सूरतगढ़,

मंगलाराम गोदारा : डूंगरगढ़

श्रवण कुमार : सूरजगढ़

भंवरू खां : फतेहपुर

भगवान सहाय सैनी : चौमू

नवलकिशोर मीणा : बामनवास

नाथूराम सिनोदिया : किशनगढ़

महेंद्र सिंह गुर्जर : नसीराबाद

जाकिर हुसैन गैसावत : मकराना

महेंद्र चौधरी : नावां

सालेह मोहम्मद : पोकरण

कर्नल सोना राम चौधरी : बायतू

मदन प्रजापत : पचपदरा

बसंती देवी मीणा : सलूंबर

मेवाराम जैन : बाड़मेर

सुरेंद्र बामणिया : सागवाड़ा

कांता गरासिया : गढ़ी

अर्जुन सिंह बामनिया : बांसवाड़ा

गणेश सिंह परमार : कुंभलगढ़

कैलाश मीणा : मनोहरथाना

पदमाराम मेघवाल : चौहटन

हरि सिंह महवा : महवा

पहली सूची में 13 जाट और 12 एसटी उम्मीदवार 
कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में जाटों का दबदबा रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा 13 उम्मीदवार जाट हैं। इस सूची में राजपूत 6, ब्राह्मण 4, वैश्य 4, मुस्लिम 8, गुर्जर 4, जोगी 1, माली 2, प्रजापत 1, राजपुरोहित 1, रैबारी 1, जट सिख 1, एससी 5, एसटी के 12 उम्मीदवार हैं।

उप सचेतक रतन देवासी रानीवाड़ा

मुख्य सचेतक रघु शर्मा केकड़ी

दीपेंद्र सिंह शेखावत श्रीमाधोपुर

8 हारे नेताओं पर फिर से दांव

विश्वेंद्र सिंह : डीग कुम्हेर

नारायण सिंह : दांतारामगढ़

बीडी कल्ला : बीकानेर पश्चिम

संयम लोढ़ा : सिरोही

प्रतिभा सिंह : नवलगढ़

शकुंतला रावत : बानसूर

जुबेर खान : रामगढ़

नईमुद्दीन : लाडपुरा

6 नए चेहरे

कृष्णा पूनिया : सादुलपुर

जगदीश जांदू : गंगानगर

भंवरसिंह भाटी : कोलायत

उर्मिला जोगी : थानागाजी

महंत निर्मल दास : सिवाना

छत्रीबाई सहरिया : किशनगंज

2 संसदीय सचिव

जाहिदा खान : कामां

ममता भूपेश : सिकराय

मुख्यमंत्री और 18 मंत्री

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत : सरदारपुरा

शांति धारीवाल: कोटा उत्तर

राजेंद्र पारीक : सीकर

डॉ. जितेंद्र सिंह : खेतड़ी

एए खान उर्फ दुर्रुमियां : तिजारा

ब्रजकिशोर शर्मा : हवामहल

भरत सिंह कुंदनपुर : सांगोद

परसादी लाल मीणा : लालसोट

महेंद्र जीत सिंह मालवीय : बागीदौरा

अशोक बैरवा : खंडार

बृजेंद्र ओला : झुंझुनूं

विनोद कुमार लीलावाली: हनुमानगढ़,

गुरमीत सिंह कुन्नर: करणपुर

राजेंद्र सिंह गुढ़ा: उदयपुरवाटी

मुरारीलाल मीणा : दौसा

मंजू मेघवाल : जायल

अमीन खान : शिव

मांगीलाल गरासिया : गोगुंदा

डॉ. दयाराम परमार : खेरवाड़ा

हवामहल से ब्रजकिशोर

error: Content is protected !!