विद्युत दरों में की गई बढ़ोतरी का कडा विरोध

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा विद्युत दरों में की गई बढ़ोतरी की तीव्र आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की गई मूल्य वृद्वि को तुरन्त निरस्त करने की मांग की है । भाजपा जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, वरि. उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न … Read more

अजमेर उत्तर में भाजपा के चार मजबूत दावेदार उभरे

      यूं तो अजमेर उत्तर विधानसभा सीट के भाजपा में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है, मगर प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा के दौरान हुए शक्ति प्रदर्शन के दौरान जो नक्शा उभरा है, उसमें चार दावेदार प्रमुख रूप से सामने आ गए हैं। सिंधियों में जहां मौजूदा विधायक प्रो. … Read more

शहर जिला भा.ज.पा. ने सभी का किया आभार व्यक्त

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत व जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रीमती वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा का अजमेर में जोश-खरोश के साथ भावभीना स्वागत करने तथा स्थानीय आजाद पार्क में हुई जनसभा में ऐतिहासिक भागीदारी निभाते हुए उपस्थिति दर्ज कराने के लिये शहर की सम्पूर्ण जनता एवं … Read more

वसुंधरा के भाषण से वंचित रह सकती थी अजमेर की जनता

हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे की अजमेर यात्रा हर दृष्टि से सफल रही, चाहे समर्थकों के उत्साह की दृष्टि से, चाहे जगह-जगह स्वागत के लिहाज से, या फिर सभा में उमड़ी भीड़ के मद्देनजर, मगर थोड़ी सी लापरवाही और होती तो अजमेर की जनता उनका भाषण सुनने से महरूम रह सकती थी। असल … Read more

सूचना व तकनीक माध्यम का इस्तेमाल कर रही है भाजपा

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ द्वारा 5 जून को भा.ज.पा. प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे की अजमेर आने वाली सुराज संकल्प यात्रा एवं सायं 6 बजे आजाद पार्क में होने वाली विशाल आमसभा को सफल बनाने हेतु पिछले 20 दिनों से सूचना एवं तकनीकी माध्यम से जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा … Read more

भारतीय युवा मोर्चा ने निकाली विशाल वाहन रैली

अजमेर। भारतीय जनता युवा मोर्चां शहर जिला अजमेर द्वारा 5 जून 2013 को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एंव भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे सिन्धिया की सुराज संकल्प यात्रा के अजमेर आगन एंव आयोजित विशाल आमसभा को सफल बनाने एंव अजमेर शहर के अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु … Read more

डॉ. गोखरू पर आरोपों से भाजपाइयों की बोलती बंद

अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के हृदयरोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर के गोखरू पर दवाओं के गोरखधंधे में शामिल होने के आरोप लगने से वे खुद तो मुसीबत में हैं ही, उनसे भी ज्यादा भाजपाइयों की परेशानी बढ़ गई है। उनकी तो बोलती ही बंद है। कहने की जरूरत नहीं … Read more

अजमेर उत्तर में भाजपा ने गैर सिंधी को टिकट दी तो दक्षिण की सीट खिसक जाएगी

इन दिनों अजमेर में यह चर्चा काफी गरम है कि भाजपा इस बार अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से किसी गैर सिंधी को चुनाव लड़ाने का मानस बना सकती है। स्थानीय भाजपाइयों का एक बड़ा तबका इसी कोशिश में है, मगर उसमें खतरा ये है कि ऐसा करने पर भाजपा को अपनी दक्षिण सीट गंवानी पड़ … Read more

पार्षद ज्ञान सारस्वत को भाजपा में लाने के जतन

कानाफूसी है कि निर्दलीय पार्षद ज्ञान सारस्वत को सुराज संकल्प यात्रा के तहत आगामी 5 जून को अजमेर आ रही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे की सभा में भाजपा में शामिल करने के जतन किए जा रहे हैं।  हालांकि पार्टी को उनकी जरूरत अजमेर नगर निगम में उप महापौर के चुनाव में भी पड़ी … Read more

प्रभारी विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने बूथप्रभारियों की ली बैठकें

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में आगामी 5 जून को सुराज संकल्प यात्रा के आगमन पर अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में अपार उत्साह व उमंग का वातावरण है। अजमेर में यात्रा के प्रभारी शेरगढ़ जोधपुर से भाजपा विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने आज क्षेत्रीय विधायक प्रो.वासुदेव देवनानी के साथ … Read more

राजस्थान में पेयजल संकट प्रशासनिक विफलता की देन

ब्यावर/ मसूदा/ केकड़ी/ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रशासनिक विफलता, प्रशासनिक अक्षमता और प्रशासन की दृढ़ इच्छा शक्ति की कमी के कारण राजस्थान में पेयजल संकट के हालात उत्पन्न हुए। श्रीमती राजे सुराज संकल्प यात्रा के चौथे चरण के दूसरे भाग के शुभारंभ के अवसर पर अजमेर जिले के ब्यावर, मसूदा … Read more

error: Content is protected !!