पार्टी से बाहर होने के कगार पर हैं तिवाड़ी

भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी ने देव दर्शन यात्रा की शुरुआत करते हुए जिस प्रकार नाम लिए बिना अपनी ही पार्टी के कई नेताओं पर निशाना साधा है, उस पर कानाफूसी हो रही है कि कहीं वे उस सीमा रेखा को पार नहीं कर गए, जिसके बाद सिर्फ पार्टी के बाहर का रास्ता निकलता है। इस … Read more

जनता को भ्रमित करने वाला चुनावी बजट

अजमेर / दक्षिण अजमेर की विधायक व प्रदेष मंत्री भाजपा ने बयान जारी करते हुूए कहा कि यह बजट चुनावी बजट है। श्री अषोक गहलोत पिछले 4 वर्षाें में यह कमीयां  नजर नहीं आई जो अब अंतिम बजट में कर यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ चुनावी बजट पेष करना चाहते थे। अजमेर को किया … Read more

भाजपा कार्यकारिणी में उपेक्षा से सिंधियों में खुसर-फुसर

प्रदेश भाजपा की हाल ही घोषित कार्यकारिणी में यद्यपि जातीय संतुलन का पूरा ख्याल रखा गया है, मगर भाजपा मानसिकता के सिंधी समाज की उपेक्षा से समाज में खुसरफुसर शुरू हो गई है। कार्यकारिणी में औपचारिकता के लिए मात्र जयपुर निवासी चंदीराम राघानी को शामिल किया गया है, जिन्हें वसुंधरा ने अपने पिछले मुख्यमंत्रित्व काल … Read more

चतुर्वेदी लायक ही नहीं थे अध्यक्ष पद के

राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का पद स्वीकार कर निवर्तमान अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने सभी को चौंकाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को समझ में ही नहीं आ रहा है कि ऐसा उन्होंने कैसे किया? क्या वे हाईकमान की किसी रणनीति का शिकार हुए हैं? क्या वे स्वयं वसुंधरा की … Read more

भूपेन्द्र यादव सुराज संकल्प यात्रा के संयोजक

जयपुर। भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने ’सुराज संकल्प यात्रा’ के संचालन हेतु एक समिति का गठन किया है। श्रीमती राजे ने समिति का संयोजक भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री भूपेन्द्र यादव को बनाया है। सुराज संकल्प यात्रा समिति में विधायक दल के मुख्य सचेतक राजेन्द्र राठौड़, अरूण चतुर्वेदी एवं भाजपा … Read more

जिस वजह से जाने जाते हैं, उसे साबित कर दिखाया लखावत ने

लोगों को यह शक था कि अजमेर भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले वरिष्ठ संघनिष्ठ नेता एडवोकेट औंकारसिंह लखावत को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर वसुंधरा राजे के काबिज होने के बाद पहले जैसी तवज्जो मिलेगी या नहीं, जैसी कि अरुण चतुर्वेदी के अध्यक्षीय कार्यकाल में मिलती थी? सच तो ये है कि अरुण चतुर्वेदी … Read more

राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी एवं मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा की है। कार्यकारिणी में 20 स्थाई सदस्य, 118 कार्यकारिणी सदस्य और 140 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किये गये हैं। भाजपा के सभी विधायक, सभी जिलाध्यक्ष, सभी जिला प्रमुख, सभी महापौर, सभी उप महापौर, प्रदेश कार्यसमिति में … Read more

चुनाव में अहम भूमिका में होंगे भूपेन्द्र यादव

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र सिंह यादव अहम भूमिका में आते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें संभावित रूप से प्रदेश प्रभारी बनाए जा रहे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी का सहयोग करने का जिम्मा सौंपा जा सकता है। इस आशय के समाचार भाजपा मुख्यालय … Read more

भैरोंसिंह शेखावत को ठेंगा, उनकी पत्नी को सलाम

कहते हैं राजनीति में सब कुछ जायज है। साम, दाम, दंड, भेद सब कुछ। वाकई सही है। स्वार्थ की खातिर आदमी उन्हीं कंधों को ठोकर मार देता है, जिनके सहारे वह ऊपर चढ़ा है और हर उस को भी अपना माई-बाप बना लेता है, जिससे स्वार्थ पूरा हो रहा हो। कुछ ऐसा ही वाकया पेश … Read more

शिवशंकर हेड़ा कर रहे हैं चुनाव की तैयारी

भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा आगामी विधानसभा चुनाव में अजमेर उत्तर से चुनाव लडऩे की पूरी तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सघन जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। उनके समर्थकों का कहना है कि उनका टिकट लगभग पक्का है। जमीनी स्तर पर उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की कितनी मांग है, इसके … Read more

वसुन्धरा राजस्थान में भाजपा की सरकार बनायेंगी-राजनाथ

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि राजस्थान की कमान वसुन्धरा जी ने संभाल ली है। आने वाले विधानसभा चुनाव में वे निश्चित रूप से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनायेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में संबंोधित … Read more

error: Content is protected !!