बैलगाड़ी-साइकिल से रॉकेट को ढोने वाले ISRO ने रचा इतिहास—Part 2

डा. जे.के.गर्ग
डा. जे.के.गर्ग
बुधवार 15 फरवरी 2017 को इसरो ने अपने सबसे सफल रॉकेट पीएसएलवी की मदद से 104 सैटेलाइट को प्रक्षेपित किया है | इस लॉन्च में जो 101 छोटे सैटेलाइट्स हैं उनका वजन 664 किलो ग्राम था. इन्हें कुछ वैसे ही अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया जैसे स्कूल की बस उसमें बैठे हुये बच्चों को क्रम से अलग-अलग ठिकानों पर छोड़ती जाती हैं.
44.4 मीटर लंबे और 320 टन वजनी रॉकेट पीएसएलवी-एक्सएल ने सुबह 9.28 बजे आकाश को चीरते हुए उड़ान भरी | पृथ्वी अवलोकन उपग्रह काटरेसैट-2 सीरीज का वजन 714 किलोग्राम है. अन्य उपग्रहों में 101 नैनो उपग्रह हैं, जिनमें से इजरायल, कजाकस्तान, द नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड व संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक-एक और अमेरिका के 96 तथा भारत के दो नैनो उपग्रह शामिल हैं. इन सभी उपग्रहों का कुल वजन लगभग 1,378 किलोग्राम है.
सैटेलाइट एक दूसरे से टकराए नहीं, इसकी सफलता इसरो ने अपने पिछले प्रक्षेपणों के दौरान हासिल कर ली थी | 27 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 600 सेकेंड के भीतर सभी 101 सैटेलाइट लॉन्च किए गए | ISRO के बारें में महत्वपूर्ण जानकारियां—–उपग्रहों को इसरो उपग्रह केंद्र (आईजैक) में बनाया जाता है | भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत तिरुवनंतपुरम के निकट थुम्बाभूमध्यरेखीयराकेट लॉन्चिंग स्‍टेशन (टर्ल्स) में हुई |पहले भारतीय उपग्रह का नाम आर्यभट्ट था | चंद्रयान-1 अंतरिक्ष-यान द्वारा-चंद्रमा का वैज्ञानिक अन्वेषण है. भारतीय भाषाओं (संस्कृत और हिन्दी) में- चंद्रयान का मतलब है ‘चंद्र अर्थात चंद्रमा, यान अर्थात वाहन’ यानि, चंद्रमा अंतरिक्ष-यान. चंद्रयान-1 प्रथम भारतीय ग्रहीय विज्ञान और अन्वेषण मिशन है | चंद्रमा का तापमान—-चंद्रमा पर तापमान चरम सीमाओं पर पहुंच जाता है– सूरज की रोशनी में प्रकाशित चंद्रमा का पहलू लगभग 130ºसें तक झुलसाने जितना गरम हो जाता है, और रात में यही पहलू -180 ºसें. पर अत्यधिक ठंडा हो जाता है | हम चंद्रमा का केवल एक पहलू ही क्यों देख पाते हैं?–
परिक्रमा करते हुए चंद्रमा पृथ्वी को हमेशा अपना एक पहलू ही दर्शाता है | यह इसलिए है कि पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण ने चंद्रमा के नियमित प्रचक्रण की गति इतनी कम कर दी कि वह उसके पृथ्वी की परिक्रमा के समय के बराबर हो गया | अतः चंद्रमा को पृथ्वी के चारों ओर घूमने में उतना ही समय लगता है जितना कि उसे अपने अक्ष पर घूमने में लगता है |
सकंलन कर्ता—-डॉ.जे.के गर्ग
साभार—-विभिन्न समाचार पत्र, NDTV न्यूज,मेरी डायरी के पन्ने आदि

error: Content is protected !!