भविष्यफल (राशिफल ) फरवरी 2018

ध्यान रखें  फरवरी 2018 का यह राशिफल चन्द्रराशि के आधार पर किया गया है। कुंडली  में चन्द्रमा जिस राशि में होता है वह व्यक्ति उसी राशि का होता है जैसे यदि चन्द्रमा मिथुन राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि मिथुन होगा अतः व्यक्ति को मिथुन राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम दी,दू,ठ,दे,दो,चा,ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी। आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखना चाहिए।
फरवरी 2018 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।
=============================================================================
मेष राशि —  (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,आ)—
मेष राशि की कुंडली के अनुसार मेष राशि के चौथे घर में राहु विराजमान हैं जो कि बहुत लम्बे समय तक यहाँ रहने वाले हैं। सातवें घर में देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं केंद्र में गुरु का विराजमान होना शुभ माना जाता है। आठवें घर में वृश्चिक राशि में मंगल विराजमान हैं। शुक्र दशवे  बहुत ही सुंदर राजयोग बना रहे हैं लेकिन 6 फरवरी को ये लाभेश यानि ग्यारवें घर में चले जायेंगे। शनि शुरुवात में दशवे घर में रहेंगे। लेकिन 12 फरवरी से वह ग्यारवें घर में चले जायेंगे। फरवरी माह में मेष राशि वालों की कुंडली में बहुत ही अच्छे योग बन रहे हैं लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है और बुधादित्य योग भी बन रहा है जो कि आपको इस माह काफी लाभ देकर जायेगा।
मेष राशि वालो को स्त्री से कष्ट, कारोबार एवं गृहस्थ जीवन चलाने में परेशानी होगी।शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।  ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिल सकता है। प्यार और रिश्ता को अधिक मजबूती देने में ही भलाई है।छात्रों के लिए यह अच्छा समय है प्रतियोगी परीक्षा में  सफलता का अवसर मिलने वाला है। कोई नया कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं और हो सकता है कि उसमें भाई का सहयोग लेना पड़े। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गुस्सा न करें गुस्सा के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। पिता का सम्मान करें और लाभ प्राप्त करें।
इस माह दि. 4,12 शुभ है, 9 अशुभ है।
इन उपयों से होगा लाभ—
लाल रंग शुभ है।
हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।
इसके साथ साथ आप  ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवायः” मंत्र का जप कर सकते हैं।
==========================================================================
वृष राशि — (इ,उ,ए,ओ,वा,वू,वी,वे,वो)
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है फरवरी 2018 में सूर्य ,शुक्र और बुध अपना स्थानांतरण करेंगे। गुरु बृहस्पति छठे  स्थान पर विराजित हैं। ज आपके स्वास्थ्य को उत्तम बनाने में सहायक हैं। शनि आठवें स्थान से आपकी नौकरी को व्यवस्थित और सुचारु रूप से कार्यान्वित रखेंगे। राहु केतु के कारण भाई बहन का प्यार बना रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। मंगल पुरे माह आपके वैवाहिक सुख में बढ़ोत्तरी करेंगे।
वृष राशि वालो को इस माह लाभ कम प्राप्त होगा, स्वास्थ्य में परेशानी तथा यदि परिश्रम करेंगे तो धनलाभ प्राप्त होगा।  नस तथा श्वास के रोगी  को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। वैवाहिक रिस्तों में परेशानी हो सकती है बड़ों का आशीर्वाद लेकर रिशतों को बचाया जा सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी । धन का सुनियोजित निवेश करें । कोई रूका हुआ कार्य  पूरा हो सकता है। प्रोपर्टी बेचकर कोई नयी प्रोपर्टी ले सकते हैं। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा परन्तु कभी कभी अनबन की भी संभावना बन रही है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग मिलते रहेगा। मकान के ऊपर खर्च होगा। इस माह दि. 6,18 शुभ है,10 अशुभ है।
इन उपायों से होगा लाभ– दुर्गा माता का आशीर्वाद ले सब कुछ मनोनुकूल होने लगेगा। अपने जिद्दी स्वभाव में उदारता लाए कल्याण होगा।
हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा है।
=============================================================================
मिथुन राशि —  (का,की,कू ,के,को,की,घ,ड़,छा,हा)
मिथुन राशि वालो को संतान से कष्ट, कार्य में धनाभाव से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे । स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेखन, पत्रकारिता तथा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को लाभ की प्रबल संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करे रहे छात्र सफल होंगे। फरवरी मध्य के बाद यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा आपस में लड़ाई झगड़ा भी होने की संभावना है। अत: एक दूसरे को ठंढे दिमाग से समझने की जरूरत है। कहता हैं की “दुविधा में दोनों गए माया मिले न कोय”। इस महीने आप अपने विश्वास को डगमगाने न दीजिए। सुनियोजित फैसला करें लाभ मिलेगा। विवाह का सुन्दर योग बन रहा है। प्रेम अथवा प्रेम विवाह दोनो में सफलता मिलेगी परन्तु फरवरी मध्य से तक फैसला ले-ले तो अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिलने की संभावना है। इस माह दि.11, 24 शुभ है, 3 अशुभ है।
इन उपायों से होगा लाभ–गाय  को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा। कन्या को या हिजड़े को उपहार दे कल्याण होगा। हरा रंग शुभ है।
इस मंत्र का मानसिक जाप लाभकारी रहेगा– “ऊँ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः”
==============================================================================
कर्क राशि — (ही,हू,हे,हो,डा,डे,डी,डू,डो)
कर्क राशि वालो को इस माह आवास/मकान आदि का लाभ प्राप्त होना संभावित (क्रय-विक्रय संभावित) | विवाद में सफलता तथा कारोबार में उन्नति प्राप्त होगी।
संतान की ओर से अशुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप प्रैगनैंट है तो डांक्टर के निगरानी में रहे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको नौकरी अवश्य मिलेगी धैर्य रखें। खोजी पत्रकारिता से लाभ मिल सकता है। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है।
अधिक धन लाभ के चक्कर में जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। यदि आपके पिता नौकरी में हैं तो वाद-विवाद से बचें उनके साथ साजिश भी हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना सीख लीजिए। प्रोपर्टी के ऊपर विवाद तथा केश मुकदमा की संभावना है। ब्यय की अधिकता रहेगी । इस माह दि.7, 21 शुभ है, 5 अशुभ है।
इन उपायों से होगा लाभ—सफेद आपका भाग्यशाली रंग है। सफेद या क्रीम रंग के वस्त्र धारण करने से धन लाभ होगा।
इस माह विष्णु सहस्रनाम का जप करना शुभ रहेगा।
====================================================================
सिंह राशि — (मा,मी,मू,मे,मो,ट,टा,टी,टे,टु)
सिंह राशि वालो को इस माह बुद्धि से धन की प्राप्ति होगी| माता का सहयोग मिलेगा | कारोबार में उन्नति होगी। शिक्षा क्षेत्र से जुडे जातक के लिए यह महीना अच्छा है। कोई नया कार्य प्रारम्भ हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बृद्धि होगी। प्रशासनिक कार्यो में सफलता मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रेम सम्बन्ध का नया अध्याय शुरू हो सकता है। सिंह राशि वालों के लिए फरवरी का माह तरक्की का माह रहने वाला है। सितारों की चाल के अनुसार इस माह एक ही स्थान पर कई ग्रहों के संगठन से बहुत अच्छे योग निर्मित होंगे। जो आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरीऔर व्यापार  में भी प्रबल लाभ दिलाएंगे।
यदि संतान की इच्छा रखते हैं तो कन्सीव के लिए शुभ समय है। यह समय सोच समझ कर और शांत होकर चलने का है। पुराने मित्र के सहयोग से लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का पिता से मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी कोआयरन तथा कैल्शियम की कमी के कारण जोड़े में दर्द तथा हड्डी से परेशानी हो सकती है। इस माह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।मध्य फरवरी तक दुर्घटना तथा लड़ाई झगड़े की संभावना है संभलकर रहे।
इस माह दि.3,15 शुभ है, 8 अशुभ है।
इन उपायों से होगा लाभ– इस राशि वाले के लिए शनि मार्केश है अत:शनिवार के दिन उडद का दान करें ।
कौवे को रोटी खिलाना भी शुभ होगा।
लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा ।
इसके आलावा सूर्यदेव को प्रातःकाल जल दे आर्थिक समृद्धि होगी। पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें पिता के आशीर्वाद से सूर्य की कृपा बनी रहेगी।
=======================================================
कन्या राशि — (टो,पा,पी,पू,पे,पो,षा,णा,ठा)
कन्या राशि वालों को इस माह व्यापार में लाभ होगा |संतान सुख में कमी होने के साथ साथ  भवन/मकान या भूमि विवाद संभव है। इस माह शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बच्चों तथा किसी शुभ आयोजन के ऊपर खर्च होने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बृद्धि होगी । आय के नये स्रोत बनेंगे। लेखन क्षेत्र से धनार्जन हो सकता है। फिल्म तथा पत्रकारिता क्षेत्र से जुडे लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आपको सफलता मिलेगी।
अपने पिता के सहयोग से प्रोपर्टी तथा व्यापार में लाभ मिलेगा। इस माह दि.9,17 शुभ है, 4 अशुभ है।
इन उपायों से होगा लाभ–
गोमाता की सेवा करें तथा हरा चारा खिलायें शुभ रहेगा।
हरा रंग आपके लिए शुभ है। काला चश्मा का प्रयोग करें।
किन्नर (हिजड़ा) को पैसे तथा वस्त्र का दान करें।
इस माह नीला रंग शुभ है।
============================================================================
तुला राशि —- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)
तुला राशि वालों को इस माह परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी |संतान से अनबन और भाग्य में उन्नति संभव है। आत्मसंयत में रहना श्रेष्ठकर होगा। शेयर का काम संभलकर करें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। दुर्घटना में चोट लगने की सम्भावना है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहे।
अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है अत: साथी की भावना को समझने की कोशिश करें। स्त्रियों का सम्मान करें। ब्यक्तिगत सम्बन्ध मधुर होंगे।आपकी शनि की साढ़े साती चल रही है कार्य में बाधा दे सकती है। अधिक खर्च की संभावना है रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है परन्तु घबराने की जरूरत नहीं है,स्थिति नियंत्रण में होगी । इस माह दि. 5,20 शुभ है,11 अशुभ है।
इन उपायों से होगा लाभ–
श्री सूक्त का पाठ करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ।
सफेद और काला रंग आपके लिए शुभ है।
मंगल मारकेश है अत: हनुमान जी की उपासना करें और नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें।
=======================================================================
वृश्चिक राशि — (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)
वृश्चिक राशि वालों को इस माह विद्या और स्वास्थ्य में लाभ होगा किन्तु भाग्य कमजोर रहेगा इस महीने क्यों की शनि की साढ़े साती चल रही है | काम में रूकावट आ सकती है धैर्य से काम ले। समय अनुकूल है। अल्प प्रयास से सफलता मिल सकती है। माता की स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छा अवसर है इच्छापूर्ति होगी।
इस माह लम्बी या विदेश यात्रा का योग बन रहा है। संतान को अपने कार्य में सफलता मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो बनता काम बिगड़ जाएगा। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।यदि राजनीति से सम्बन्ध रखते है तो इच्छा की पूर्ति हो सकती है। भाईयों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति‍ सचेत रहें। इस माह दि.8,16 शुभ है,13 अशुभ है।
इन उपायों से होगा लाभ–
प्रतिदिन हनुमान मंदिर जाए और तिलक अवश्य लगाए।
शुभ रंग लाल है।
ईष्टदेव हनुमानजी हैं।
मंगल के बीज मंत्र “ऊँ क्रां क्रीं क्रौं  सःभौमाय नमः” का नियमित जप करें ।
=========================================================
धनु राशि — (ये,यो,भा,भी,भू,ध,फा,ढा,भे)
धनु राशि वालों को स्त्री और संतान से अशांति होगी | अधिक मेहनत/परिश्रम से धनप्राप्ति होगी, तथा परिवार में मतभेद होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें रखा पैसा भी खर्च हो सकता है। धन आएगा भी परन्तु रुकेगा नहीं। कोई भी कार्य जल्दबाजी  में न करें। भाई या दोस्त धोखा भी दे सकते हैं।
छात्रों को प्रतियोगिता का लाभ मिलेगा परन्तु अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पिता से प्रोपर्टी का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार एवं ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता से लाभ की संभावना है। इस माह दि.12,24 शुभ है, 6 अशुभ है।
इन उपायों से होगा लाभ–
अंधे ब्यक्ति को अन्न, वस्त्र दान करने से सभी कार्य बनेंगे।
आपका शुभ रंग पीला है।
भगवान विष्णु की उपासना करें तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
केला के पेड़ की पूजा करें।
=====================================================================
मकर राशि —  (भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी)
मकर राशि वालों को पराक्रम से सफलता प्राप्त होगी | इस माह धर्म में रूचि बढ़ेगी | इस माह भाग्य वृद्धि का योग उत्तम है। महीने के उत्तरार्द्ध से सब ठीक हो जाएगा।रूके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप हार्ड वेयर /लोहा क्षेत्र में काम कर रहें हैं तो जातक को लाभ होगा। अति लाभान्वित होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा तथा ऐश्वर्य में बृद्धि होगी। संतान की असफलता से आपको निराशा हो सकती है। परिवार में तनाव हो सकता है। मानसिक रूप से कुछ परेशानियां हो सकती है |आलस्य से बचे आलस्य के कारण आपको नुकसान हो सकता है। इस माह दि.7,13 शुभ है,16 अशुभ है।
मकर राशि का स्वामी शनि है और इस राशि पर शनि की दृष्टि भी है अत: आप अपने  स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
इन उपायों से होगा लाभ–
शनिवार को शनि मन्दिर में छाया पात्र का दान करें।
आपके लिए शुभ रंग नीला है।
शनि राहु की आराधना लाभप्रद रहेगी।
शनि के बीज मंत्र ’’ ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’’ का जप करें, लाभ होगा ।
=========================================================================
कुम्भ राशि — (गू,गे,गो,सा,सी,सो,दा)
कुम्भ राशि वालों का फरवरी माह शुरू होते ही 6 फरवरी 2018 को आपके चतुर्थेश और भाग्येश आपकी राशि से चलेंगे। जिससे योगकारक योग निर्मित होगा। यह योगकारक विशाल योगों में से एक होता है। इससे आपको विशेष पद मिलने की सम्भावने बनी हुई है।
कुम्भ राशि वालों को इस माह पारिवारिक कलह का सामना करना पड़े सकता हैं  | जीवन निर्वाह की चिंता रहेगी। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करना पड़ेगा। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। यात्रा की योजना बन सकती है। अनियोजित खर्च हो सकता है। कला, संगीत तथा फैशन क्षेत्र से आपको लाभ मिल सकता है। किसी पुराने मित्र के वजह से आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है । इस माह दि.3,18 शुभ है, 22 अशुभ है।
इन उपायों से होगा लाभ–
शनि मन्दिर में श्री हनुमान जी की अराधना करना आपके लिए शुभ होगा।
आपके लिए शुभ रंग नीला है।
शनि आराधना फलदायी रहेगी।
शनि के बीज मंत्र ’’ ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’’ का मानसिक जाप करें।
============================================================================
मीन राशि —(दी,दू,झा,ञो,था,दे,दो,चा,ची)
मीन राशि वालों को इस माह स्त्री, भूमि, मकानादि से परेशानी होगी  एवं आपके स्वास्थ्य में परेशानी के कारण दुःख होगा। जीवनसाथी के साथवैचारिक भिन्नता के कारण मन मुटाव हो सकता है। माता का अपेक्षित सहयोग अवश्य ही मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेगें।आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यदि आप छात्र हैं तो प्रतियोगिता में सफलता का योग है। संतान पक्ष से सुखद समाचार  मिल सकता है। लम्बित कार्य पूरे होंगे। ससुराल वालों का सहयोग मिलेगा। इस महीना घर में उत्सव के आयोजन का योग बन रहा है। धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं।
इस माह धैर्य से काम ले आपकी धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और बढ़ेगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। इस माह दि. 9,12 शुभ है एवं 17 अशुभ है।
इन उपायों से होगा लाभ–
बृहस्पति को चने की दाल का दान करना अच्छा रहेगा।
गाय माता की सेवा करें।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
आपका शुभ रंग पीला तथा लाल है ।
श्री विष्णु भगवान की उपासना करें तथा विष्णु सहस्त्रनाम का स्मरण करें कल्याण होगा।
पंडित दयानन्द शास्त्री,
(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)
error: Content is protected !!