राशिफल और पंचांग : 2 अप्रेल, मंगलवार, 2019

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
====================
2 अप्रेल- भौम प्रदोष व्रत आज।

3 अप्रेल- पंचक का तीसरा दिन कल।

आज का पंचांग
********************
2 अप्रेल, 2019
=============
तिथि चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी 08.38 तक
नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र 24.48 तक
करण तैतिल करण 08.38 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार मंगलवार
योग शुभ योग 21.09 तक
सूर्योदय 06.14
सूर्यास्त 18.35
चन्द्रमा कुंभ राशि में दिन रात
राहुकाल दिन में 15.00 से 16.30 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 25 रज्जब हिजऱी 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.00 से 12.49 तक

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175

आज का राशिफल
**************
2 अप्रेल, 2019
===============
मेष राशि : आज किसी के भी भरोसे पर न रह कर आज आलस्य से बचकर रहें। अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है। आज लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ायें कामना पूरी होगी।

वृषभ राशि : दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनो की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे। आज लक्ष्मी नारायण के मंदिर में घी दान करें।

मिथुन राशि : जिसे आप किसी काम का न समझते थे, आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ा रूप ले सकते है, सतर्क रहे। आज लक्ष्मी जी को हलवे का भोग लगायें और अपने कार्यसिद्धि की कामना करें।

कर्क राशि : सामाजिक कुछ लोग आप के किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे। लक्ष्मी नारायण के मंदिर में आज लाल ध्वज अर्पण करें, विजय होगी।

सिंह राशि : आप की दिनचर्या बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। लक्ष्मी माता को लाल फूल की माला अर्पण करें, सोभाग्य बढ़ेगा।

कन्या राशि : व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मी जी को सोंदर्य सामग्री अर्पण करें। कामना पूरी होगी।

तुला राशि : दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है। लक्ष्मी जी को सिंदूर और गुड़ से बने नेवेद्य अर्पण करें, विवाह बाधा दूर होगी।

वृश्चिक राशि : आलस त्यागें। समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सक्षम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें शत्रु परास्त होंगे ।

धनु राशि : आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक जलाएं, मुकदमे में विजय होगी।

मकर राशि : आप की पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। लक्ष्मी जी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि : आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तैल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे। हर कार्य में सफलता जरुर मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। माता को सूखे मेवे के साथ मिठाई का नैवेद्य लगाएं।

मीन राशि : बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते है। विरोधियों से सावधान रहें। आज माता के मंदिर में लाल चुनरी के साथ खारक भी अर्पण करें।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!