राशिफल और पंचांग : 15 अप्रेल, सोमवार, 2019

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
====================
15 अप्रेल- स्मार्त सम्प्रदाय आज मनाएगा कामदा एकादशी।
15 अप्रेल- लक्ष्मीकांत दोलोत्सव आज।
16 अप्रेल- वैष्णव सम्प्रदाय कल मनाएगा कामदा एकादशी।

आज का पंचांग
******************
15 अप्रेल, 2019
====================
तिथि चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी-एकादशी 07.07 तक
नक्षत्र मघा नक्षत्र 28.00 तक
करण गर करण 07.07 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार सोमवार
योग गंड योग 25.37 तक
सूर्योदय 05.59
सूर्यास्त 18.42
चन्द्रमा सिंह राशि में दिन रात
राहुकाल प्रात: 07.30 से 09.00 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास चैत्र 08 सावान हिजऱी 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.55 से 12.46 तक

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175

आज का राशिफल
*****************
15 अप्रेल, 2019
—————————
मेष राशि : अपने आप पर विश्वास रखें। दूसरों के भरोसे में ना रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यय बढ़ेंगे।

वृषभ राशि : अपनी दिनचर्या में बदलाव लायें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख संभव है।

मिथुन राशि : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।

कर्क राशि : आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि : कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

कन्या राशि : अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।

तुला राशि : कम बोलें पर अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि : सोच से हट कर कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

धनु राशि : नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

मकर राशि : दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है। मानसिक पी?ा हावी रहेगी, पर इष्टबल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

कुंभ राशि : दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। स्वास् से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते है।

मीन राशि : समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!