राशिफल और पंचांग : 23 अप्रेल, मंगलवार, 2019

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
====================
23 अप्रेल- विश्व पुस्तक दिवस आज।
24 अप्रेल- मानव एकता दिवस आज।

आज का पंचांग
******************
23 अप्रेल, 2019
===============
तिथि वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्थी 11.03 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा नक्षत्र 17.15 तक
करण बालव करण 11.03 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार मंगलवार
योग परिध योग 24.57 तक
सूर्योदय 05.51
सूर्यास्त 18.47
चन्द्रमा धनु राशि में 17.15
राहुकाल दिन में 15.00 से 16.30 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास वैशाख 16 सावान हिजऱी 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.53 से 12.46 तक।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175

आज का राशिफल
*****************
23 अप्रेल, 2019
—————————-
मेष राशि : आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते है। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है। आज लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ायें कामना पूरी होगी।

वृषभ राशि : दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे। आज लक्ष्मीनारायण के मंदिर में घी दान करें।

मिथुन राशि : जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है, सतर्क रहें। आज लक्ष्मी जी को हलवे का भोग लगायें और अपने कार्यसिद्धि की कामना करें।

कर्क राशि : सामाजिक कुछ लोग आप के किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे। लक्ष्मी नारायण के मंदिर में आज लाल ध्वज अर्पण करें, विजय होगी।

सिंह राशि : आपकी दिनचर्या बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। लक्ष्मी माता को लाल फूल की माला अर्पण करें, सौभाग्य बढ़ेगा।

कन्या राशि : व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मी जी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें हर मनोकामना पूरी होगी।

तुला राशि : दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है। लक्ष्मी जी को सिंदूर और गुड़ से बने नेवेद्य अर्पण करें, विवाह बाधा दूर होगी।

वृश्चिक राशि : आलस त्यागें और समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें।

धनु राशि : आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात्रि लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक लगायें।

मकर राशि : आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। लक्ष्मी जी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशि : आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जा कर सिंदूर और तेल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे और सफलता भी मिलेगी। माता को सूखे मेवे के साथ मिठाई का भोग लगाये।

मीन राशि : बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते है। विरोधियों से सावधान रहें। आज किसी माता के मंदिर में लाल चुनरी अर्पण करें।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!