राशिफल और पंचांग

आज और कल का दिन खास
====================
8 जुलाई- साईं टेऊंराम जयंती आज।
8 जुलाई- गुप्त नवरात्र में मां कालरात्रि की पूजा आज।

9 जुलाई- दुर्गाष्टमी कल।
9 जुलाई- भौमाष्टमी कल।

आज का राशिफल
****************
8 जुलाई, 2019
———————
मेष राशि : सोचते कुछ हैं और होता कुछ है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। आज आपके खर्च बढ़ेंगे।

वृषभ राशि : आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आयेगी।

मिथुन राशि : लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बनेंगे। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

कर्क राशि : सोचने समझने की शक्ति में कमी आयेगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।

सिंह राशि : परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा। संयम से काम लें। आज मौन ही लाभदायक होगा।

कन्या राशि : समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता हैं, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।

तुला राशि : आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त हैं। संपति के विवाद समाप्त होंगे।

वृश्चिक राशि : अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाये रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखेगा। उदर रोग से पीडि़त रहेंगे, दिन मध्यम है।

धनु राशि : समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गती आयेगी। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे, यात्रा के योग टालें।

मकर राशि : आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। आज अचानक धनलाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आयेगा।

कुम्भ राशि : आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होगी। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

मीन राशि : समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

आज का पंचांग
*****************
8 जुलाई, 2019
———————-
तिथि षष्ठी 07.43 तक
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 18.32 तक
करण तैतिल 07.43 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार सोमवार
योग वरियान 15.23 तक
सूर्योदय 05.33
सूर्यास्त 19.17
चन्द्रमा कन्या राशि में
राहुकाल 07.16 – 08.59
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास आषाढ़
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.58 – 12.53

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!