चंद्र दर्शन आज, चंद्र दर्शन क्यों होता है शुभ

आज यानी 31 अगस्त को श्रद्धालु चंद्रमा के दर्शन करेंगे। हर एक महीने अमावस्या के बाद आने वाले पहले दिन को चंद्र दर्शन कहा जाता है। अमावस्या के बाद पहले दिन जब चाँद दिखाई पड़ता है तो उसे चंद्र दर्शन के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में इस दिन का बहुत खास महत्व माना जाता है।

कब देखें चांद
===========
इस दिन भक्तगण चंद्र देव की आराधना करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। अमावस्या के बाद अगले दिन चाँद को देखना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन को चंद्र देव के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। अमावस्या के अगले दिन चंद्र दर्शन का सबसे उपयुक्त समय सूर्यास्त के ठीक बाद का समय माना जाता है। कई क्षेत्रों में चंद्र दर्शन को बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

चंद्र दर्शन की परम्पराएं
=================
चंद्र दर्शन के दिन, चंद्र देव की पूजा की जाती है। इस दिन उपवास रखने का भी खास महत्व माना जाता है। चंद्र दर्शन व्रत में पुरे दिन बिना कुछ खाए-पिए सूर्यास्त तक व्रत रखा जाता है। और सूर्यास्त के बाद चन्द्रमा को देखकर ही उपवास खोला जाता है। चंद्र दर्शन के दिन दान देना भी बहुत शुभ होता है। इस दिन ब्राह्मणों को कपड़े, चावल, चीनी आदि दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

इस वर्ष की चंद्र दर्शन की शेष तिथियां
============================
31 अगस्त 2019 शनिवार

29 सितंबर 2019 रविवार

29 अक्टूबर 2019 मंगलवार

27 नवंबर 2019 बुधवार

27 दिसंबर 2019 शुक्रवार

्रराजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!