राशिफल और पंचांग

31 अगस्त, शनिवार, 2019
——–
आज और कल का दिन खास
====================
31 अगस्त- चंद्र-दर्शन आज।

1 सितम्बर- हरियाली तीज कल।
1 सितम्बर- वराह जयंती कल।

आज का राशिफल
******************
31 अगस्त, 2019
—————————–
मेष राशि : आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें। इस समय थोड़ा सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

वृषभ राशि : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

मिथुन राशि : रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा।

कर्क राशि : किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

सिंह राशि : राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

कन्या राशि : आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते है।

तुला राशि : अध्ययन में अवरोध आ सकते है। कार्य स्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता हैं। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक राशि : पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने का उचित समय है।

धनु राशि : समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं, तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठायेंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं।

मकर राशि : कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांती देगा प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

कुम्भ राशि : धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी। लोग से प्रशंशा सुनने को मिलेगी।

मीन राशि : वैवाहिक जीवन में तनाव बड़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076

आज का पंचांग
*******************
31 अगस्त, 2019
——————————
तिथि प्रतिपदा 12.14 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 14.04 तक
करण बव 12.14 तक
पक्ष
शुक्ल पक्ष
वार शनिवार
योग सिद्ध 13.43 तक
सूर्योदय 06.02
सूर्यास्त 18.40
चन्द्रमा सिंह राशि में
राहुकाल सुबह 09.11 – 10.46
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.56 – 12.46

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!