राशिफल और पंचांग

राजेन्द्र गुप्ता
20 नवम्बर, बुधवार, 2019
आज और कल का दिन खास
=====================
20 नवम्बर, 1750 को टीपू सुल्तान का जन्म हुआ था।
20 नवम्बर 1985 को बिल बिल गेट्स ने विंडोज-1 ऑपरेटिंग सिस्टम को बाजार में उतारा था।

21 नवम्बर- श्री जाम्भोजी का पुण्य दिवस कल।

आज का राशिफल
******************
20 नवम्बर, 2019
————————
मेष राशि : आज आपकी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे। नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। महिलायें अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें। आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

वृषभ राशि : आज प्रतिकूलताओं से भरा दिन रहेगा। मन चिंता से परेशान रहेगा। शारीरिक थकान का अनुभव होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। प्रेमी-युगल को भी सतर्क रहना चाहिए। जीवन में प्रेम आनंद एवं शांति रहेगी।

मिथुन राशि : आज आर्थिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की सम्भावनाएं हैं। नयें लोगों को रोजी व रोजगार के नयें अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नयें सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि : आज वाद-विवाद और झगड़े से बचें। गुस्से पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है।

सिंह राशि : आज आपकी वाणी के कारण भ्रांति खड़ी हो सकती है। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। बुद्धिमतापूर्ण निर्णय लेने का समय है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। वैचारिक मतभेद कम होने से घर परिवार में हर्ष। नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अ’छी तरह से बीतेगा। कुछ लोगों के पाचन संस्थान को कमजोर करेगा जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकियां न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि : आज के दिन अपने निजी विचारों को छोड़कर, दूसरों के विचारों पर भी ध्यान देने की सलाह है। घर के काम करते समय सकारात्मक रवैया रखें। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

मकर राशि : आज के दिन आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उ’च अधिकारी को आप के कार्य से संतोष नहीं होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लायेगी। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी।

कुम्भ राशि : आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। विचारों में स्थिरता से आप अपना कार्य बहुत अ’छी तरह से कर सकेंगे। आपके रूके हुये कार्यों को पूरा करायेगा तथा भाग्य पक्ष में मजबूती लायेगा। सावधान रहें, Óयादा पैसा कमाने के लालच से बचें।

मीन राशि : मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। सेहत अ’छी रहेगी। किसी काम के लिए कर्ज स्वीकृति मिल सकती है। पुराना अटका पैसा प्राप्त होने से खुशी मिलेगी।

आज का पंचांग
*******************
20 नवम्बर, 2019
————————-
तिथि अष्टमी 13.38 तक
नक्षत्र मघा 19.58 तक
करण कौलव 13.&8 तक
तैतिल 24.34 तक
पक्ष कृष्ण
वार बुधवार
योग इंद्र 19.06 तक
सूर्योदय 06.51
सूर्यास्त 17.21
चन्द्रमा सिंह राशि में
राहुकाल दोपहर 12.06 – 13.26
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!