आज है दर्श अमावस्या, यूं करें पूजन

आज पूर्वजों की करें पूजा, मिलेगा आशीर्वाद
=====================================

राजेन्द्र गुप्ता
आज यानी 26 नवम्बर को दर्श अमावस्या है। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक दर्श अमावस्या पर चांद पूरी रात गायब रहता है। कहते हैं कि सुख समृद्धि व परिवार के उद्धार की कामना के लिए यह दिन बहुत खास होता है। इस दिन पूर्वजों की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं। चंद्र देव उनकी प्रार्थना जरूर सुनते हैं। इस दिन चंद्र दर्शन और उपवास करने वाले लोग आध्यात्मिक संवेदनशीलता प्राप्त कर सकते हैं।

दर्श अमावस्या से जुड़ी खास बातें
============================
चंद्र देव की मिलती कृपा
———————————-
जो लोग दर्श अमावस्या के दिन पूजा करते हैं, उन्हें अपने जीवन में अच्छे भाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान चंद्र देव की पूजा करने से जीवन में जिन कामों में अटकले लग रही होती हैं वे समाप्त हो जाती हैं। मान्यता है कि भगवान चंद्र देव की पूजा करने से मन को शीतलता और शांति का अहसास होता है।
इसके अलावा जिन लोगों के जीवन में संघर्ष अधिक होता है, भगवान चंद्र देव उनके रास्तों को आसान बनाते हैं। वहीं जो लोग अपने जीवन में मोक्ष प्राप्त करना चाहते हैं, ऐसे लोग अगर इस दिन उपवास रखकर चंद्र देव के दर्शन करते हैं तो उनकी इ’छा पूरी होती है। शास्त्रों में चंद्र देव को सबसे महत्वपूर्ण नवग्रहों में से एक माना गया है।

करें दशोपचार पूजन
—————————–
संध्या के समय चंद्र देव का दशोपचार पूजन करें। गाय के घी का दीपक जलाएं, कर्पूर जलाकर धूप करें, सफेद फूल, चंदन, चावल व इत्र चढ़ाएं, खीर का भोग लगाएं। पंचामृत से चंद्रमा को अघ्र्य दें तथा सफेद चंदन की माला से 108 बार ऐं क्लीं सोमाय नम: मंत्र का जप करें। पूजन के बाद का भोग किसी स्त्री को भेंट कर सकते हैं।

ऐसे पाएं शुभ लाभ
—————————–
यदि कोई काम रुका हुआ है तो इस दिन भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। दूध में काला तिल मिलाएं और उन्हें अर्पित करें। ऐसा करने से बिगड़े हुए काम बनते हैं।

पितरों को प्रसन्न करने का उपाय
———————————————
परिवार पर पितरों का आशाीर्वाद होना काफी जरूरी है। इस अमावस्या पीपल के पेड़ पर गंगाजल, काला तिल, शक्कर, चीनी, चावल और फूल चढ़ाएं। कहा जाता है कि अमावस्या का दिन शनि देव का होता है। इसलिए इस दिन शनि देव को नीले रंग का फूल चढ़ाएं।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या इसी व्हाट्स एप नम्बर पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!