राशिफल और पंचांग

राजेन्द्र गुप्ता
7 दिसम्बर, शनिवार, 2019
आज और कल का दिन खास
======================
7 दिसम्बर- आज समाप्त होंगे पंचक।
7 दिसम्बर- सशस्त्र सेना झंडा दिवस आज।

8 दिसम्बर- गीता जयंती कल।
8 दिसम्बर- मोक्षदा एकादशी व्रत।
8 दिसम्बर- गुरुवायुर एकादशी कल।

आज का राशिफल
****************
7 दिसम्बर, 2019
==================
मेष राशि : आज आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धनलाभ होगा। आज आपकी निजी योजना को बल मिलेगा। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आज अपने जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें। आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे।

वृषभ राशि : आज आप का दिन भाग दौड़ भरा हो सकता है। आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज अपने रिश्तों को समय दें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।

मिथुन राशि : आज आपको घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आज लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अ’छा मौका है। प्रेम-जीवन में आशा की नई किरण आएगी लेकिन ये आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है।

कर्क राशि : आपको पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आपका कार्य अवश्य सफल होगा। गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।

सिंह राशि : आज आपको अकेलेपन का एहसास होगा। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृध्दि होगीं। आपका प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से संबंध अ’छा रहेगा। आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या को हल कर सकते हैं।

कन्या राशि : आज आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आज आपको आर्थिक योजना मैं लाभ मिलेगा। पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। आज आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं।

तुला राशि : अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। टेंशन कम से कम लें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न कीजिएगा। आपके मित्र पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक राशि : आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। आज किसी अनजान व्यक्ति से सलाह ना लें। व्यापारी वर्ग पैसों के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। व्यापारियों और नौकरीपैशा जातकों को आर्थिक लाभ होगा। सकारात्मक रहें, परेशानी जल्दी दूर हो जाएगी। माता-पिता के साथ अपनी खुशियाँ साझा करें।

धनु राशि : आज व्यापारिक यात्रा होगी। पारिवारिक असहयोग का सामना करना पड़ सकता है। आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा। आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय सावधानी बरतें। आज आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। प्रतिस्पर्धियोंं पर आप विजयी बनेंगे।

मकर राशि : आप व्यवहार में मधुरता आएगी। कृषि कार्यो में निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकता है। आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है।

कुम्भ राशि : आज पारिवारिक असयोग से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है। मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि : आप को शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी पारिवारिक धरातल मजबूत बनेगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पढऩे-लिखने में विद्यार्थियों का मन नही लगेगा। आपको अपने समान रुचियों के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अपने साझीदारों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।

आज का पंचांग
*******************
7 दिसम्बर, 2019
————————-
तिथि एकादशी पूर्ण रात्रि
नक्षत्र रेवती 25.28 तक
करण वणिज 19.37 तक
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
योग व्यतिपात 17.02 तक
सूर्योदय 07.01
सूर्यास्त 17.24
चन्द्रमा मीन राशि में
राहुकाल 09.36 – 10.54
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11.52 – 12.33

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या इसी व्हाट्स एप नम्बर पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!