भोले शिवशंकर से जुड़े रोचक तथ्य

भोले नाथ को सांसारिक होते हुये भी श्मशान का निवासी बोला जाता है, इसके पीछे लाइफ मैनेजमेंट का महत्वपूर्ण रहस्य छिपा है। जानिये कैसे ? सच्चाई में एक तरफ जहाँ संसार मोह-माया का प्रतीक है वहीं दुसरी तरफ श्मशान वैराग्य का प्रतीक है । भगवान शिव कहते हैं कि आदमी को संसार में रहते हुए अपने कर्तव्य पूरे करने चाहिये वहीं साथ साथ मोह-माया से दूर भी रहना चाहिये। क्योंकि शरीर और संसार नश्वर है। एक न एक दिन यह सब कुछ नष्ट होने वाला है। इसलिए संसार में रहते हुए भी किसी से मोह नहीं रखते हुए अपने कर्तव्य पूरे करने के साथ साथ एक वैरागी की तरह जीना चाहिये।

error: Content is protected !!